फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching in pinjaur, snatching earrings in panchkula

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महिला पर किया हमला, झपटी बालियां

Mon, 07 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
snatching in pinjaur, snatching earrings in panchkula
पिंजौर में एक युवक ने महिला पर किया हमला - फोटो : demo pics
पिंजौर के वैरागी मोहल्ला में शराब के लिए पैसे न देने पर एक महिला के साथ मारपीट करने और उसके कानों से बालियां खींचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता वैरागी मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह घर पर थी। इस दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने जब दरवाजा खोला तो देखा की दरवाजे पर उसी मोहल्ले का युवक कुनाल खड़ा है। महिला का आरोप है कि युवक उस समय नशे की हालत में था। इस दौरान आरोपी युवक ने उससे शराब के लिए पैसे की मांग की। उसने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपी युवक ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


युवक ने महिला के साथ हाथापाई की और उसके कानों की बालियां छीन ली। बालियां खींचने के कारण महिला का कान जख्मी हो गया। उसने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। लोगों को मौके पर आते देख आरोपी युवक कुनाल वहां से भाग गया। घायल महिला को पड़ोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उसकी हालत को देखते हुए कालका अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed