{"_id":"57e196a74f1c1be555a8252b","slug":"snatcher-snatching-with-lady-snatching-snatching-with-old-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नही रहा स्नैचिंग का सिलसिला, पार्क में सैर कर रहीं 2 बुजुर्ग से छीनी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थम नही रहा स्नैचिंग का सिलसिला, पार्क में सैर कर रहीं 2 बुजुर्ग से छीनी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में स्नैचरों ने दहशत मचा दी है। एक दिन में स्नैचरों ने दो बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित पॉर्क में सोमवार शाम सैर करने निकली महिला के गले से एक्टिवा सवार दो युवक चेन छीनकर फरार हो गए। तो दूसरे मामलें में सेक्टर-40 में सुबह घर के बाहर सैर कर रही 60 वर्षीय बुजुर्ग से स्नैचर चेन छीनकर ले गए।
घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। वृद्घा ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचते युवक फरार हो चुके थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-40 निवासी विजयलक्ष्मी सुबह घर के बाहर सैर कर रही थीं। इसी दौरान वहां बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने बाइक धीमी की और पीछे से चैन छीनकर फरार हो गए। वृद्घा ने शोर मचाया तो घर और आसपास के लोग बाहर आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक काले रंग की बाइक पर थे। पुलिस ने एरिया में नाकाबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।