{"_id":"5d1c6f738ebc3e3cd13c4c88","slug":"snatcher-run-away-from-hospital-of-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः पुलिस कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ स्नैचर, मेडिकल कराने लया गया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधरः पुलिस कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ स्नैचर, मेडिकल कराने लया गया था
Wed, 03 Jul 2019 02:34 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
जालंधर सिविल अस्पताल में मंगलवार को दोपहर बाद उस समय अफर तफरी मच गयी जब मेडिकल करवाने आए पुलिस मुलाजिमों की हिरासत से एक आरोपी भाग गया। आरोपी बस्ती शेख के कोट मोहल्ला निवासी अंकुश पुत्र राकेश कुमार कोट मोहल्ला बस्ती शेख जालंधर पुलिस को पुलिस ने बीते दिन ही स्नैचिंग के आरोप में धरा था।
मंगलवार को जब पुलिस उसका मेडिकल करवाने पहुंची तो वह चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को थाना नंबर 6 की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके अलावा दो और साथी पकड़े गए थे। मंगलवार को थाना छह के मुलाजिम आरोपियों का मेडिकल करवाने के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लाए थे।
मुलाजिमों के मुताबिक वह पर्ची बनवा रहे थे। वहां भीड़ बहुत ज्यादा थी और वह धक्कामुक्की करके फरार हो गया। थाना नंबर 4 की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।