Punjab News: पाकिस्तान से आई दो किलो आइस ड्रग और चीनी पिस्तौल बरामद, तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त में
नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। अब अमृतसर में एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी से हथियार और आइस ड्रग मिली है। यह ड्रग हेरोइन से भी खतरनाक होती है। बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी के संबंध पाकिस्तानी तस्करों से हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान से मंगवाई गई दो किलो आइस ड्रग्स, चीनी पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। तस्कर की पहचान अमृतसर के गांव गग्गड़माल निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर मान के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी सिमर मान से की गई प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका पाकिस्तानी तस्कर पठान और आमेर से सीधा संपर्क है। ये दोनों ड्रोन के माध्यम से आइस ड्रग्स और हथियार भेजते थे। पुलिस इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
अमृतसर पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ड्रग तस्करों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने को लेकर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। यह भी जानकारी की जा रही है कि वह अब तक कितना नशीला पदार्थ मांगा चुका है। छेहरटा थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हेरोइन से भी खतरनाक है आइस ड्रग
एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने बताया कि आइस ड्रग हेरोइन से भी ज्यादा घातक है। यह एक साथ शरीर के कई हिस्सों पर सीधा असर डालती है। इसके सेवन से शरीर में उत्तेजना आती है। हेरोइन की व्यापारिक मात्रा 250 ग्राम है जबकि आइस ड्रग की व्यापारिक मात्रा 50 ग्राम है।