{"_id":"5fa3aa8c8ebc3ec5ef0312f1","slug":"six-people-arrested-in-patiala-with-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 के असली नोट के बदले देते थे 4000 हजार, पुलिस पहुंची तो रह गई हैरान, जानें- मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
2000 के असली नोट के बदले देते थे 4000 हजार, पुलिस पहुंची तो रह गई हैरान, जानें- मामला
Thu, 05 Nov 2020 02:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला पुलिस ने नकली नोट तैयार करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच लाख 47 हजार 400 रुपये के जाली नोट और उसे तैयार करने वाला साजो सामान बरामद किया है। एसएसपी बिक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिल थी कि नकली नोट का धंधा करने वाले लोग पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने प्रोफेसर एनक्लेव के एक घर में हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने एक अन्य सहायक थानेदार नरिंदर सिंह को डमी ग्राहक बनाकर आरोपियों के ठिकाने पर 2000 रुपये का नोट देकर भेजा। असली नोट लेकर आरोपियों ने 4000 रुपये के जाली नोट सहायक थानेदार को दे दिए। इसके बाद पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारकर छह लोगों को जाली करेंसी, कंप्यूटर, सीपीयू, माउस, की बोर्ड, यूपीएस, तीन प्रिंटर और लेमीनेटर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में सतनाम सिंह रिंकू निवासी सीस महल कालोनी, गुरदीप सिंह निवासी सुखराम कालोनी अलीपुर रोड, तरसेम लाल निवासी गोबिंद नगर माडल टाउन पटियाला, गुरजीत सिंह जीती निवासी गांव घराचों हमीर पती थाना भवानीगढ़, यशपाल निवासी सिनेमा चौक समाना, अमित कुमार उर्फ अमन निवासी टेलीफोन कालोनी नजदीक सरांपती चौक समाना और इशाक उर्फ भूरा निवासी सिद्धूवाल पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन