फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six people arrested for sabotage at Ludhiana station

लुधियाना स्टेशन पर उपद्रव: तोड़फोड़ के बाद GRP ने छह आरोपियों को दबोचा, एडीजीपी ने घटनास्थल का जायजा लिया

Sun, 19 Jun 2022 06:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

रविवार को एडीजीपी रेलवे एमएफ फारूखी ने लुधियाना स्टेशन पर हालात का जायजा लिया और जीआरपी अधिकारियों के साथ बैठक कर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Six people arrested for sabotage at Ludhiana station
लुधियाना स्टेशन पर हालात का जायजा लेते एडीजीपी एमएफ फारूखी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना स्टेशन पर शनिवार को हुई तोड़फोड़ के बाद जीआरपी ने छह आरोपियों को काबू किया है। इनकी पहचान हरमेश सिंह, कुलजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, कुलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपी लुधियाना, दो मोगा और एक रोपड़ जिले से संबंधित है। इन पर मामला दर्ज करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के बीच शनिवार देर शाम तक खींचतान चलती रही। 

विज्ञापन


रेलवे संपत्ति का नुकसान होने के कारण जीआरपी चाहती थी कि यह मामला आरपीएफ दर्ज करे, जबकि आरपीएफ के अधिकारी इसे जीआरपी का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में थे। इसके बाद दोनों सुरक्षा एजेंसियों ने डीए लीगल की सलाह लेने का निर्णय लिया। हालांकि डीए लीगल ने इसे आरपीएफ का मामला बताया लेकिन अंत में एडीजीपी रेलवे ने जीआरपी को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद जीआरपी ने छह नामजद आरोपियों समेत 70 से 80 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार दोपहर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


लुधियाना स्टेशन पर हालात का जायजा लेने पहुंचे एडीजीपी
रविवार को एडीजीपी रेलवे एमएफ फारूखी ने लुधियाना स्टेशन पर हालात का जायजा लिया और जीआरपी अधिकारियों के साथ बैठक कर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और उपद्रवियों के स्टेशन परिसर में घुसने से लेकर बाहर भागने तक के सभी एंट्री व एग्जिट प्वाइंट का दौरा कर संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
एडीजीपी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को बंद की कॉल के दौरान विशेष चौकसी बरतने और हालात के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने का निर्देश दिया। एडीजीपी ने बताया कि इस मामले की हर एंगल से गहराई से जांच चल रही है। गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल्स, ग्रुप मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और अन्य कई तरह की जानकारियां खंगाली जा रही हैं। वहीं फरार आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed