{"_id":"d0b54ec352f75d0d42adf29e271d3854","slug":"six-month-old-child-kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: गोद से छीन भागे 6 माह का बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब: गोद से छीन भागे 6 माह का बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा नगरी के अमलोह रोड सुआ स्थित दशमेश कालोनी के एक घर से तीन अज्ञात व्यक्ति छह महीने का बच्चा छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इलाके में दोपहर के समय छह महीने के छोटू की बहन ज्योति (7) उसे घर के बाहर घुमाने के लिए आई। इस दौरान वहां तीन अज्ञात व्यक्ति आटो रिक्शा में आए और गोद में खेल रहे छोटू को छीनकर ले गए। ज्योति ने इसकी सूचना अपनी मां इंदु देवी को दी।
विज्ञापन
इसके बाद मकान मालिक अमरजीत सिंह समेत उन्होंने पूरे इलाके में उन अज्ञात लोगों की तलाश की, लेकिन तब तक वे लोग भाग निकले। छोटू के पिता मदन लाल निवासी बिहार हालवाली दशमेश कालोनी ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस थाने के एसएचओ अजयपाल सिंह ज्योति की निशानदेही पर अज्ञात तीनों लोगों का स्केच तैयार करवाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
एसएचओ के अनुसार तीनों लोगों में दो क्लीन शेव और एक केशधारी व्यक्ति बताया जा रहा है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपहरणकर्ताओं की पहचान कर रही है।
उधर, मकान मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रवासी परिवार उनके किराये के मकान में 15 दिन पहले ही आया है।
छोटू का पिता मदन यहां किसी मिल में मजदूरी करता है। उसके छोटू समेत पांच बच्चे हैं जिनमें एक लड़की ज्योति है। बच्चा छीनने की घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है।