फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   six gangrape incident in punjab, murder after gangrape, ludhiana gangrape, punjab

एक दिन में गैंगरेप की 6 वारदातों से पंजाब शर्मसार, एक में मर्डर

Fri, 29 Apr 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 29 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
six gangrape incident in punjab, murder after gangrape, ludhiana gangrape, punjab
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी तक फरार हैं।
पिछले 24 घंटे में एक के बाद एक गैंगरेप की 6 वारदातें सामने आने से पंजाब शर्मसार हो गया। लुधियाना में तो गैंगरेप के बाद हत्या तक कर दी गई।
विज्ञापन


गैंगरेप के बाद महिला को छत से फेंका, मौत 
लुधियाना। शहर की एक कालोनी में मंगलवार देर रात तीन दरिंदों ने अपने मकान मालिक की विवाहिता बेटी से गैंगरेप के बाद तेजधार हथियार से उसके हाथ की नस काट छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पहले जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मोहम्मद जौहर, पप्पू राम व बलबीर सिंह के खिलाफ हत्या और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पेशी के बाद कोर्ट ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया वह मूल रुप से बिहार के जिला सहरसा के रहने वाला है और काफी समय से लुधियाना में रह रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी बिहार के त्रिवेणीगंज में हुई थी। पिता ने कहा कि उसकी बेटी को टीबी की बीमारी थी और यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता के मुताबिक उसने घर के ऊपरी मंजिल के तीन कमरे किराए पर दे रखे है। दो दिन पहले वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए चले गए। घर पर उसकी विवाहिता बेटी और तीन बेटे थे। मंगलवार की देर रात एक बेटा अपनी ड्यूटी में फैक्टरी में चला गया। रात सवा एक बजे के करीब तीनों आरोपी कमरे में आए और मुंह दबाकर बेटी को उठा कर ले गए। आरोपियों ने छत पर उसके साथ दुराचार किया और हाथ की नस काट उसे नीचे फेंक दिया।

धमाके की आवाज सुन पड़ोसी जाग गए। देखा तो उसकी बेटी अर्धनग्न हालत में थी। लोगों ने छत पर जाकर देखा तो तीनों आरोपी ऊपर खड़े थे और उनके कपड़ों पर खून लगा था। इसके बाद लोगों ने उन्हें काबू कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।  एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह ने बताया कि 
गैंगरेप के तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। स्वैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लुधियाना में दो साथियों के साथ प्रेमिका से किया रेप

six gangrape incident in punjab, murder after gangrape, ludhiana gangrape, punjab
रेप - फोटो : demo pics
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल इलाके में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिल प्रेमिका के साथ खाली प्लाट में गैंगरेप किया। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। बीस दिन तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे टाल मटोल करती रही।

मंगलवार को पीड़िता ने बस्ती जोधेवाल थाने के बाहर आत्महत्या करने की धमकी दी तो पुलिस ने उसके प्रेमी रवि और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक युवती की मुलाकात रवि से करीब छह महीने पहले हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए और दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। करीब बीस दिन पहले वह एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई तो रवि भी अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। रवि ने बाहर जाकर उसे फोन कर बाहर बुलाया। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल देगा। इसके बाद रवि उसे लेकर साथ वाले खाली प्लाट में ले गया। वहां पर रवि के दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता का आरोप था कि पुलिस ने बीस दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब मंगलवार को धमकी दी कि वह थाने के बाहर आत्महत्या कर लेगी तो उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी प्रितपाल सिंह ने पीड़िता के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता को रवि के बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

डेराबस्सी में क्लीनिक में विधवा से दुष्कर्म

six gangrape incident in punjab, murder after gangrape, ludhiana gangrape, punjab
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
डेराबस्सी। गांव कुड़ावालां के एक क्लीनिक में दवा देने के बहाने विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मीरपुर गांव की रहने वाली है और दो बच्चों की मां है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर झोलाछाप है। उसके खिलाफ बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाने के आरोप में कार्रवाई के लिए सेहत विभाग को लिखा गया है। 

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कुड़ावालां में दीप क्लीनिक में कुछ दिन पहले दवा लेने गई थी। उस दवा से खास लाभ नहीं हुआ। डॉक्टर ने फोन करके उसे दोबारा बुलाया। जब वह मंगलवार दोपहर क्लीनिक पहुंची तो दवा बदलते हुए डॉ. शमशेर सिंह ने उसे दो गोलियां खाने के लिए दी। गोलियां खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे। इस पर डॉक्टर ने उसे केबिन में कुछ देर आराम करने के लिए कहा। बाद में उसने दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली।

उसने कुंडी लगाने पर एतराज किया, लेकिन डॉक्टर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत 181 पर फोन कर पुलिस बुला ली। महिला का डेराबस्सी सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आईओ हरजिंदर सिंह के अनुसार, डॉक्टर को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आईओ ने बताया कि डॉक्टर बिना किसी मान्यता प्राप्त दस्तावेजों के क्लीनिक चला रहा था। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर उसे पटियाला जेल भेज दिया गया। उधर, आरोपी शमशेर का कहना है कि वह बेकसूर है। उसे रंजिशन एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

श्री हरगोबिंदपुर में 7वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुराचार

six gangrape incident in punjab, murder after gangrape, ludhiana gangrape, punjab
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बटाला। श्री हरगोबिंदपुर के एक मोहल्ले में तीन युवकों ने सातवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुराचार किया। श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी बालिग बताए जा रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता की सहेली के भाई और उसके साथियों ने किया है। 

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बारह साल की बेटी अपनी सहेली के घर चुनरिया के पैसे देने गई थी। घर के सामने सहेली का भाई अमन खड़ा था। जब उसने अपनी सहेली के बारे में पूछा तो भाई ने कहा कि वह अंदर है। जब उसकी बेटी अंदर गई तो देखा कि अंदर उसकी सहेली नहीं थी। घर के अंदर पहले से अमन के दोस्त मन्नू और दीप बैठे थे। इसी दौरान अमन पीछे से आया और उसकी बेटी को दबोच कर अंदर ले गए और तीनों ही युवकों ने उसकी बेटी से गैंग रेप किया।

इस संबंध में पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि पीड़िता की मां के बयानों पर तीनों ही आरोपियों के खिलाफ दुराचार समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने पुलिस आरोपियों की तलाश में टीमों को बनाकर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

राजपुरा के दो लड़कों ने साथियों सहित किया गैंगरेप

six gangrape incident in punjab, murder after gangrape, ludhiana gangrape, punjab
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
राजपुरा। राजपुरा के दो लड़कों द्वारा जालंधर की लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने गैंगरेप करने से राजपुरा शर्मसार हो गया है। पंचकूला के डीसीपी अनिल धवन के मुताबिक बीते रविवार को पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर मयंक सेठी व सौरव खुराना ने अपने साथियों सहित एक युवती को नौकरी का झांसा देकर जीरकपुर के बिग बाजार में बुलाया गया व अपनी कार में उनके साथ चलने के लिए कहा।

वे उसे पंचकूला-मोरनी रोड पर ले गए और उसके पेय पदार्थ में कोई नशीली वस्तु पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पंचकूला पुलिस उक्त दोनों को मंगलवार रात को राजपुरा से गिरफ्तार करके ले गई है और उनके फरार साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पूछताछ कर रही है।

चाय में नशीली पदार्थ पिलाकर युवती से दुराचार

six gangrape incident in punjab, murder after gangrape, ludhiana gangrape, punjab
रेप - फोटो : DEMO Pics
फरीदकोट। थाना सदर पुलिस ने अपने गांव की युवती को झांसा देकर अपने साथ ले जाने और चाय में कोई नशीली पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ अपहरण व दुराचार का केस दर्ज किया है। सदर पुलिस ने यह मामला वुमन थाना सिरसा (सिरसा) में दर्ज एफआरआई नंबर जीरो की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया है। 

पुलिस को दिए बयान में थाना डबवाली (सिरसा) के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि अपने यहां के एक गांव में अपने रिश्तेदारों के पास सिलाई सिखने आई हुई थी। घटना वाले दिन 4 अप्रैल को उसके गांव के तीन युवक अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह व पिंदर सिंह यहां उसके गांव पहुंचे।

इन्होंने बताया कि उसके पिता बीमार हैं और वे उसे लेने आए हैं। युवती के अनुसार वे तीनों के साथ गांव के लिए चल पड़ी। रास्ते में इन्होंने उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और अवतार सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। बाकी दोनों युवकों के बारे में उसे नहीं पता कि उन्होंने कुछ किया या नहीं। 

इस घटना के बारे में सिरसा पुलिस से रिपोर्ट मिलने पर थाना सदर पुलिस ने पीड़ित युवती को फरीदकोट तलब किया और उसकी माता की हाजिरी में उसका बयान दर्ज करते हुए तीनों युवकों अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह व पिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। केस की जांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed