फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   six contracts seal in city due to tax theft

शहर में छह ठेके सील, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी

Tue, 04 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
six contracts seal in city due to tax theft

शहर के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की ओर से टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना जारी है। केएफसी के बाद सोमवार को एक्साइज विभाग की टीम ने शहर में छह शराब के ठेकों को सील कर दिया।

विज्ञापन


इन ठेकों के मालिकों द्वारा कई करोड़ की टैक्स चोरी करने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार दिन भर चली कार्रवाई में मौलीजागरां में दो, कजहेड़ी में दो और सेक्टर-41 में भी दो ठेकों को टैक्स नहीं भरने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में सभी ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी गई है। पिछले कई महीनों से शराब के ठेकों पर बिक्री शुल्क की चोरी की जा रही थी। लेकिन इस बारे में एक्साइज विभाग को भी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने अब शहर के अन्य ठेकों पर भी शुल्क चोरी करने पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। दो दिन पहले भी एक्साइज विभाग ने सेक्टर-22 स्थित कपड़ों के बड़े शोरूम से 10 लाख कैश बरामद किया और वैट चोरी का भी खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed