{"_id":"577fee5f4f1c1bd7497fba66","slug":"sister-treatment-boy-death-fell-from-the-fourth-floor-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन का इलाज कराने आया, GMCH की चौथी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन का इलाज कराने आया, GMCH की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
घर से कुछ दूर मिली लाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में अपनी बहन के इलाज कराने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जीएमसीएच 32 के ई ब्लॉक की चौथी मंजिल से गिरकर कुरुक्षेत्र के कनवर खेड़ी निवासी राजेश (31) की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह हादसे की सूचना मिली। मौके पर जाकर जांच करने पर पता चला कि राजेश की बहन 6 जुलाई से अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल में बहन की देखरेख कर रहा था। राजेश ई ब्लाक की चौथी मंजिल से गिरा है जबकि उसकी बहन दूसरी बिल्डिंग में भर्ती थी।
राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की जांच की जा रही है कि राजेश ने बिल्ंिडग से कूदकर जान दी या फिर उसको बिल्डिंग से गिरने के पीछ ेकिसी का हाथ तो नही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है।