फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa Dera Sacha Sauda Sangat Accident, 4 Dead

4 डेराप्रेमियों की मौत, हादसे के पीछे का सच

Sat, 17 Jan 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sat, 17 Jan 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sirsa Dera Sacha Sauda Sangat Accident, 4 Dead

डेरा मुखी की मूवी का प्रीमियर देखने जा रहे प्रमियों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा सिरसा-दिल्ली हाइवे पर हुआ। हादसे में 4 डेरा प्रेमियों की मौत हुई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


डेरा प्रेमी टवेरा गाड़ी गुड़गांव में प्रीमियर देखने जा रहे थे। घनी धुंध के चलते टवेरा की ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। सभी डेरा प्रेमी लंबी हलके के थे। गांव भावदीन के पास सुबह करीब आठ बजे हादसा हुआ।
विज्ञापन


टवेरा में सवार डेरा प्रेमियों में चालक तरमाला निवासी गुरप्रीत सिंह समेत ख्योंवाली निवासी प्रदीप कुमार, माहूआणा निवासी मनप्रीत व बादल निवासी रेशम सिंह, कुलदीप सिंह, दीपक, लछमन सिंह व साधू राम सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक के ओवरटेक करने से हुआ हादसा

Sirsa Dera Sacha Sauda Sangat Accident, 4 Dead

हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घटना की सूचना डिंग (सिरसा) थाना पुलिस को दी। एसएचओ विकास अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक गुरप्रीत, प्रदीप कुमार, मनप्रीत व रेशम सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना के बाद घायलों के पास मिले मोबाइल फोन से सभी की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया। डिंग थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। बताते हैं कि हादसा ट्रक चालक के ओवरटेक करने के चलते हुआ।

पुलिस ने घायल लछमन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक रेशम सिंह बीए में पढ़ता था। प्रदीप गांव में करियाना स्टोर चलाता था। जबकि गुरप्रीत प्रॉपर्टी डीलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed