फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   sippy murder case, chandigarh police, cbi inquary, mohali police, court, chandigarh

सिप्पी मर्डर केस: पुलिस को कोर्ट से तगड़ा झटका, दोनों मांग खारिज

Tue, 31 May 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 31 May 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
sippy murder case, chandigarh police, cbi inquary, mohali police, court, chandigarh
सिप्पी सिद्धू मर्डर - फोटो : file photo
इंटरनेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी मर्डर केस में पुलिस की ओर से संदिग्ध हाईकोर्ट जज की बेटी के लाई डिटेक्शन और ब्रैन मैपिंग टेस्ट कराने संबंधी याचिका सोमवार को एसीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई की ओर से कोर्ट में पेश हुए डीएसपी ने अदालत में केस की जांच एजेंसी को ट्रांसफर होने संबंधी आदेश की कॉपी सौंपी। साथ ही कहा कि केस की जांच पुलिस से अब सीबीआई को ट्रांसफर हो चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं मामले में संदिग्ध हाईकोर्ट जज की बेटी की ओर से पेश हुए एडवोकेट एनके नंदा ने कहा कि केस की जांच सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद से पुलिस की याचिका का कोई आधार नहीं बनता। इसलिए इसे पुलिस या तो वापस ले या फिर कोर्ट इसे खारिज कर दे। इसके बाद एसीजेएम ने पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया। अब जांच एजेंसी केस ट्रांसफर होने के बाद याचिका को सीबीआई की विशेष अदालत या सीजेएम कोर्ट ले जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पिछली सुनवाई पर पुलिस ने अदालत को अवगत कराया था कि केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को ट्रांसफर हो चुका है। इस पर अदालत ने मर्डर केस जांच एजेंसी को ट्रांसफर होने की लिखित में जानकारी देने को कहा था। साथ ही इसके आधिकारिक आदेश के कागजात जमा करवाने को कहा था।

इसके बाद केस के जांच अधिकारी और सीबीआई के डीएसपी अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अदालत से इसके लिए एक महीने का समय मांगा था। इसके बाद अदालत ने जांच एजेंसी को 30 मई तक डाक्यूमेंट्स कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। 

जनवरी में हो गए थे केस ट्रांसफर के आर्डर

sippy murder case, chandigarh police, cbi inquary, mohali police, court, chandigarh
सिप्पी की मां दिपेंदर सिद्धू - फोटो : amarujala
इससे पहले जनवरी में सिप्पी मर्डर केस सीबीआई को ट्रांसफर होने के आदेश हो चुके थे। इसके बाद पिछले महीने ही सीबीआई ने केस की जांच शुरू की थी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संबंधित केस दर्ज किया था। इसके बाद केस सीबीआई को सौंपा गया था।

इससे पहले पुलिस ने अदालत में मामले में संदिग्ध हाईकोर्ट जज की बेटी का लाई डिटेक्शन और ब्रैन मैपिंग टेस्ट करवाने के लिए पिछले साल 14 दिसंबर को अर्जी दायर की थी। इस पर एसीजेएम कोर्ट ने संदिग्ध को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था।

जज की बेटी ने याचिका को चुनौती देते हुए पुलिस द्वारा उसका लाई डिटेक्शन और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाने को असंवैधानिक बताया था। साथ ही इस अर्जी को खारिज करने की अपील की थी। उसका यह भी कहना था कि, ‘अगर उसका टेस्ट करवाना ही है तो पुलिस पहले सिप्पी की मां दीपेंदर कौर और उसके भाई जसमनप्रीत सिंह का भी टेस्ट करवाए, ताकि सच सामने आ सके’। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed