{"_id":"573febb84f1c1bda6aac7765","slug":"showroom-robbary-showroom-loot-chandigarh-police-rajnish-bail-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड शोरूम लूट: आरोपी की जमानत याचिका का विरोध शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायमंड शोरूम लूट: आरोपी की जमानत याचिका का विरोध शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 21 May 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट
- फोटो : amar ujala
सेक्टर-17 स्थित डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट का ड्रामा रचने के मुख्य आरोपी पंचकूला निवासी रजनीश वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका का सेक्टर-17 थाना पुलिस ने विरोध किया है। पुलिस की ओर से दायर जवाब में कहा गया है कि उन्हें आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी है।
केस के कई पहलुओं पर अभी जांच चल रही है। इसलिए रजनीश को अग्रिम जमानत का लाभ न दिया जाए। अदालत ने पुलिस के जवाब के बाद याचिका पर फैसला शनिवार के लिए सुरक्षित रख लिया है। वहीं मामले में महिला सहआरोपी ने भी जिला अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की है। इस पर पुलिस को नोटिस जारी कर अदालत ने जवाब दाखिल करने को कहा है।
इससे पहले रजनीश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसमें उनकी ओर से कहा गया था कि वह बीमार है। इसके बावजूद पुलिस उसे और उसके परिवार को डरा-धमका रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके शोरूम में गन प्वाइंट पर लूट हुई थी। बावजूद इसके पुलिस उन्हें और उनके परिवार को झूठे केस में फंसा रही है। पुलिस ने उनके भाई विनोद और शोरूम स्टाफ को डरा धमकाकर लूट को फर्जी बताकर पेश कर रही है। साथ ही प्रचारित कर रही है कि कोई लूट ही नहीं हुई।
विज्ञापन
रजनीश ने कहा था कि वह पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। साथ ही वह सरकारी गवाहों, साक्ष्यों को किसी तरह से प्रभावित नहीं करेंगे। याचिका में उन्होंने कहा है कि पुलिस को उनसे किसी तरह की रिकवरी भी नहीं करनी है। ऐसे में उन्हें अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाए।