बच्चे ने पूछा-क्या ये चलती है और दुकानदार ने दाग दी एयरगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूकान पर रखे एयरगन देखकर बच्चे ने पूछा क्या ये चलती है... और दुकानदार ने बच्चे के पेट से सटाकर दाग दी। सनसनीखेज वारदात चंडीगढ़ में घटी। ड्डडूमाजरा कालोनी में एक दुकानदार ने बच्चे को एयरगन दागकर घायल कर दिया।
बच्चे के पेट में छर्रा फंस गया है और वह दो दिन से जीएमएसएच-16 में भर्ती है। डाक्टर वीरवार को आपरेशन कर पेट से छ्रर्रा निकालेंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल लड़के की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी के13 वर्षीय गौरव केरूप में हुई है। गौरव सोमवार की देर शाम को डड्डूमाजरा में साइकिल ठीक करवाने के लिए गया था और पैसे छुट्टे करवाने के लिए दूसरी दुकान में गया। वहां टेबल पर एयरगन देखकर उसने दुकानदार से पूछा कि ये चलती है।
पेट दर्द होने पर बच्चे ने परिवार वालों को बताया
बच्चे के परिजनों के मुताबिक दुकानदार गुरमीत सिंह ने गन उसके पेट से लगाकर चला दी। उसके बाद पीड़ित को धमकी दी की किसी को अगर बताया तो दुबारा गन चला दूंगा।
दर्द ज्यादा होने पर गौरव ने घर वालों को सारी बात बता दी। जीएमएसएच 16 लाने पर जब एक्सरे करवाया गया तो पता चला कि पेट में छर्रा फंसा हुआ है । बच्चे के परिजनों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत देने के दो दिन बाद भी आरोपी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रंजीत सिंह, मलोया चौकी ने बताया कि इंचार्ज मामले में डीडीआर दर्ज कर ली गई है। बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही मेडिकल रिपोर्ट आएगी आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।