फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shot at bouncer and two others in Sector 17 disco

सेक्टर-17 में बाउंसर समेत दो को मारी गोली

Tue, 20 May 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 May 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
shot at  bouncer and two others in Sector 17 disco

बज डिस्कोथेक कम रेस्टोरेंट में जन्मदिन पार्टी में हुई कहासुनी के बाद टाटा सफारी सवार तीन युवकों ने सोमवार रात सेक्टर-17 स्थित कनेडियन एंबेसी की पार्किंग में बाउंसर पर दो गोली चला दी।

विज्ञापन


एक गोली बांउसर की पीठ में तो दूसरी गोली पार्किंग में खड़े युवक की जांघ में लगी। लहूलुहान हालत में पुलिस ने सेक्टर-40 निवासी बाउंसर राहुल और लुधियाना से चंडीगढ़ आईलेट्स करने आए प्रदीप को पीजीआई में दाखिल करवाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बज डिस्कोथेक में जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की। जांच में पुलिस ने गोली चलाने वाले तीन युवकों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-8 के रहने वाले युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीमें गोली चलाने वालों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

सेक्टर-17 बज डिस्कोथेक में सोमवार शाम को रत्न लुभाना ने जन्मदिन की पार्टी कर रखी थी। पार्टी में करीब 55 लोग थे। केक काटने के बाद युवक उसे एक-दूसरे पर फेंकने लगे। बाउंसर राहुल कुमार ने केक फेंकने वाले तीन युवकों को रोकना चाहा लेकिन वे नहीं माने।


बाउंसर ने तीनों युवकों को रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। तीनों युवक बाहर टाटा सफारी में बाउंसर के बाहर आने का इंतजार करने लगे। करीब आठ बजे बाउंसर अपनी ड्यूटी खत्म करके कनेडियन एंबेसी की पार्किंग में पहुंचा तो टाटा सफारी सवार युवकों ने उस पर दो फायर कर दिए। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।

बज के स्टाफ से पूछताछ
सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना प्रभारी दिलशेर सिंह चंदेल, एएसपी सिटी परमिंदर सिंह, डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह और इंस्पेक्टर रणजोध सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने गोली चलने के बारे में बज के  स्टाफ से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाले सेक्टर 8 के रहने वाले हैं।

पार्टी करवाने वाले का नहीं था एड्रेस नोट
जब बज डिस्कोथेक के मैनेजर से पार्टी करने वाले रत्न लुभाना का एड्रेस पूछा तो पता चला कि उसका पता नोट ही नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed