{"_id":"63b5704870e9b639f44fd0a6","slug":"shopkeeper-thrashed-customer-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मोबाइल नहीं हुआ ठीक... शिकायत करने पर दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: मोबाइल नहीं हुआ ठीक... शिकायत करने पर दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, अस्पताल में भर्ती
Wed, 04 Jan 2023 06:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 PM IST
सार
थाना हैबोवाल के एसएचओ बिट्टन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल नहीं चलने की शिकायत ग्राहक को दुकानदार से करना भारी पड़ गया। पहले तो दुकानदार ने गली गलौज किया और बाद में ग्राहक को पीट दिया। मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है। यहां हैबोवाल के फौजी मार्केट निवासी राज किशोर ने दुकानदार को मोबाइल नहीं चलने की शिकायत करने पहुंचे। दुकानदार ने ग्राहक से गाली गलौज की। जब राज किशोर ने इसका विरोध किया तो दुकानदार ने उसे पीट दिया। दुकानदार ने राज किशोर के भाई बुधन को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बुधन पंडित को परिवार वालों ने डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना हैबोवाल की पुलिस ने राज किशोर की शिकायत पर दुकानदार सारिफ खान, उसके साथी विवेक और सुधांशु के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
राज किशोर ने बताया कि वह अपने भाई बुधन के साथ फौजी मार्केट स्थित किराये के कमरे में रहता है। उसके भाई बुधन का मोबाइल खराब हो गया था। जस्सियां रोड पर सारिफ खान की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बुधन ने सारिफ को मोबाइल ठीक करने को दिया था। सारिफ ने मोबाइल ठीक कर भाई को दे दिया और अपना मेहनताना भी लिया। मगर भाई के घर पहुंचते ही मोबाइल फिर से खराब हो गया। वह तुरंत सारिफ के पास गया और बताया कि मोबाइल खराब हो गया है।
विज्ञापन
यह सुनते ही सारिफ भड़क गया और भाई को गाली देने लगता है। इसके बाद वह वापस घर आ गया लेकिन कुछ देर बाद सारिफ खान ने अपने साथी विवेक और सुधांशु के साथ घर पर आकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे और उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने भाई को जान से मारने की नीयत से ईंट सिर पर मारी। अधिक चोट लगने से भाई बेहोश गया।
इसके बाद आरोपी धमके देकर भाग निकले। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से बुधन को अस्पताल पहुंचाया। उधर, थाना हैबोवाल के एसएचओ बिट्टन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है।