फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   shootout at home due to husband-wife conflict in rohtak, haryana

पत्नी रूठ कर मायके गई, लाने नहीं गया कोई, भड़के पति ने ये कर दिया

Sun, 07 Aug 2016 03:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 07 Aug 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
shootout at home due to husband-wife conflict in rohtak, haryana
दीवार पर लगी गोली - फोटो : file photo
रूठ कर मायके गई पत्नी को लाने का दबाव बनाने के लिए युवक ने अपने ही घर में वो खौफनाक कदम उठाया कि सभी के होश उड़ गए। मामला रोहतक का है। उसने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। इस संबंध में राजीव नगर निवासी रामपाल ने अपने बेटे सुनील उर्फ काला के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई नफे सिंह ने बताया कि गांव कन्हेली निवासी रामपाल अपने एक बेटे के साथ राजीव नगर में रहता है। उसका दूसरा बेटा सुनील उर्फ काला गांव में रहता है। सुनील के दो बेटे हैं। कुछ दिन पहले सुनील की पत्नी रूठकर मायके चली गई। कोई भी उसे लाने को तैयार नहीं हुआ। पत्नी को मायके से लाने का दबाव बनाने के लिए सुनील उर्फ काला ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे राजीव नगर आकर अपने पिता के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने घरों से बाहर आकर देखा तो सुनील फायरिंग कर रहा था। डर की वजह से न तो सुनील का पिता बाहर निकला और न ही कोई कॉलोनीवासी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील ने करीब पांच हवाई फायर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति से बेदखल है आरोपी
जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील की हरकतों को देखते हुए पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल कर रखा है। इससे पहले भी सुनील के खिलाफ हत्या प्रयास का एक केस दर्ज हुआ था। मगर बाद में इस केस में समझौता हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed