फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Harry arrested in Sandeep Nangal Ambian murder case by Special Cell of Delhi Police

संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड: शूटर हैरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा, खुल सकते हैं बड़े राज

Sun, 10 Sep 2023 01:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 01:05 PM IST
सार

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पिछले साल 14 मार्च को नकोदर के गांव मल्लियां में पांच हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम छह बजे अंजाम दी गई थी। कबड्डी टूर्नामेंट में ही संदीप की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Shooter Harry arrested in Sandeep Nangal Ambian murder case by Special Cell of Delhi Police
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल। - फोटो : फाइल

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में वांछित शूटर हैरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैरी संदीप नंगल की हत्या के बाद से फरार था। हैरी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर कौशल का साथी है। जालंधर पुलिस को संदीप की हत्या के बाद से शूटर हैरी की तलाश थी। 

विज्ञापन


हैरी को जालंधर पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है। इसी केस में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली के बारे में हैरी को जानकारी हो सकती है। ऐसे में जालंधर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। आरोपी की तलाश केवल जालंधर पुलिस को ही नहीं बल्कि अन्य कई जिलों की पुलिस को भी थी। 
विज्ञापन


दरअसल, संदीप हत्याकांड में मौजूदा समय में कनाडा में बैठे अमृतसर के सनोवर ढिल्लों, मलेशिया में रह रहे सुखविंदर सिंह दुनो उर्फ सुक्खा सिंह, जालंधर हाइट्स से गिरफ्तार कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा और अमेरिका निवासी सब्बा खियाड़ा नामजद हैं। संदीप नंगल अंबिया की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर पुनीत, लल्ली, विकास माहले और फौजी ने साथियों के साथ साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने यादविंदर सिंह, मनजोत उर्फ जोत, राजिंदर सिंह, हरिंदर सिंह फौजी, सचिन कुमार और विकास माहले को गिरफ्तार कर चुकी है। इस केस की सुनवाई 14 सितंबर को होगी। वहीं, चार महीने पहले गिरफ्तार किए गए नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा के मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में 15 सितंबर को होगी। 


बता दें कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पिछले साल 14 मार्च को नकोदर के गांव मल्लियां में पांच हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम छह बजे अंजाम दी गई थी। कबड्डी टूर्नामेंट में ही संदीप की हत्या की गई थी। स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी। हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed