फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shemale making amputated genitals

वो अंग ही काट डाला, जिससे वो मर्द था

Mon, 24 Mar 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला,खरड़ Updated Mon, 24 Mar 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
Shemale making amputated genitals

एसएसपी के आदेश पर खरड़ सिटी पुलिस ने छज्जू माजरा कालोनी निवासी राजेश की शिकायत पर जनता चौक खरड़ निवासी किन्नर जीत रानी एवं गांव स्यालवा माजरी निवासी किन्नर पूजा चेला जीत रानी के विरुद्ध गुप्तांग काटकर किन्नर बनाने संबंधी मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने कहा है कि बचपन में उसके माता-पिता गुजर गए थे। करीब 10 वर्ष पूर्व वह काम की तलाश में खरड़ आया। जहां उसकी मुलाकात जीत रानी महंत से हुई, जो उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन


उससे 4-5 महीने काम कराया। वह उनके अन्य चेला ज्योती महंत के छज्जू माजरा स्थित घर पर काम करते हुए वहीं रहने लगा। जून 2009 में गुरू-चेला जीत रानी एवं चूला उसके छज्जू माजरा स्थित घर पर आए। जब वह जीत रानी के पांव छूने के लिए आगे बढ़ा, तभी इन लोगों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जब उसे होश आया तो वह स्यालवा माजरी स्थित पूजा महंत के घर पर था। उसका गुप्तांग काटा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस में शिकयत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस आपसी समझौता कराने को लगी रही। कई उच्च पुलिस अधिकरियों के चक्कर काटने के बाद भी जब उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वह न्याय की फरियाद लेकर कुछ दिन पहले डीजीपी पंजाब से मिला।


इसके बाद इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जांच अधिकारी अमरनाथ के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी किन्नरों के घरों पर छापेमारी की गई, लेकिन सभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed