फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   she born girl child, so inlaws given poison her

बेटी पैदा करने पर विवाहिता को ससुरालियों ने दिया जहर

Fri, 05 Jun 2015 04:49 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
she born girl child, so inlaws given poison her

हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कितनी भी जागरूकता फैलाई जाए लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता अभी भी नहीं बदली है। बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने एक महिला को जहर दे दिया।

विज्ञापन


यह बेटी पांच माह पहले पैदा हुई थी, तभी से ससुरालीजन महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। महिला के पिता ने पुलिस को दिए बयान में ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी पालसिंह ने पुलिस को बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी पूनम की शादी फरवरी 2014 में सिरसा जिले के कागदाना गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। नगद रुपये देकर कई बार पंचायती तौर पर मामले को सुलझाया गया। फिर भी उसकी बेटी के साथ मारपीट होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

जिंदगी मौत के बीच झूल रही महिला

she born girl child, so inlaws given poison her

करीब पांच माह पहले पूनम ने बेटी को जन्म दिया, उसके बाद से ससुरालवाले बेटी पैदा होने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बात को लेकर उन्होंने पूनम को घर से निकाल दिया। पूनम अपने मायके आ गई। 28 मई को पंचायती समझौते के बाद सुसरालजन पूनम को वापस ले गए थे। वहां जाते ही फिर से मारपीट शुरू कर दी और एक जून को उसे जहर पिला दिया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे नाथसुरी चौपटा में भर्ती कराया वहां से चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। चिकित्सक आरपी गोयल ने बताया कि पूनम की हालत अभी गंभीर है। सिरसा पुलिस के एसआई राज महेंद्र का कहना है कि महिला के पिता बयान ले लिए गए हैं, पूनम की हालत में सुधार के बाद उसके बयान लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed