फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment with a school girl in hissar

दो युवकों ने 12 वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, परेशान लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 18 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Thu, 18 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with a school girl in hissar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के हिसार में 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में छात्रा को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छात्रा के बयान पर एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन


 15 अक्तूबर को उसके घर वाले खेत में गए हुए थे। वह छुट्टी के बाद दोपहर दो बजे स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह घर से थोड़ी दूर बने पशुबाड़े में चारा डालने के लिए चली गई। जब वह पशुओं को चारा डाल रही थी तो उनके पड़ोस की महिला वहां पर आई और उससे पूछा कि यहां पर और कौन है। इसके बाद वह वापस चली गई। 
विज्ञापन


उसके कुछ समय बाद ही दो युवक प्रदीप व अक्षय वहां पर पहुंचे। वहां पर आने के बाद प्रदीप व अक्षय ने उसका मुंह दबा लिया और प्रदीप ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद परेशान व लोक-लाज के कारण उसने पशुबाड़े में पड़ी कीटनाशक दवाई पी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी प्रदीप, अक्षय व महिला के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। केस में जांच अधिकारी मेवा रानी ने बताया कि छात्रा के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed