फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment with a minor child in Moga of punjab

शर्मनाकः कलयुगी पिता गोद ली बेटी से करता रहा दुष्कर्म, पत्नी ने किया विरोध तो घर से निकाला

Wed, 28 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Wed, 28 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment with a minor child in Moga of punjab
सांकेतिक तस्वीर

एक पिता ने अपनी नाबालिग गोद ली बेटी के साथ शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। आरोपी पिता लंबे अरसे से नाबालिग का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने लगभग 11 साल पहले 5 वर्षीय गरीब लड़की को गोद लिया था। इसके बाद उसने शोषण करना शुरु कर दिया। मामला पंजाब के मोगा का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। थाना बधनी कलां में तैनात एएसआई मनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी के दो बेटे हैं। आरोपी ने तकरीबन 11 वर्ष पहले गरीब परिवार की लड़की को 5 साल की उम्र में गोद  लिया था।

विज्ञापन


आरोपी लंबे अरसे से कथित तौर पर गोद ली बेटी का शारीरिक शोषण करता आ रहा था। इस कारण आरोपी की पत्नी झगड़ा करने लगी तो उसे एक वर्ष पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका दत्तक पिता प्यार देने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहता। आरोपी ने अपनी गोद ली बेटी से विवाह करवाने का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने कुछ महिलाओं से अपना दर्द बयां किया।। इसके बाद मामला थाना बधनी कलां पुलिस के ध्यान में लाया गया तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed