शर्मनाक! रिश्तेदार बताकर लड़की को ले गया और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक सुधार घर में रह रहे मानसिक रूप से पीड़ित परिवार को रिश्तेदार बताकर ले गया और लड़की का मानसिक व शारीरिक शोषण करने लगा। मामला गांव पडियाला का है।
एक व्यक्ति गांव में स्थित प्रभ आसरा से एक परिवार को अपना रिश्तेदार बताकर ले गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। वह उनकी जमीन जायदाद हड़पना चाहता था। उसने उनकी बेटी का शारीरिक शोषण भी किया।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पटियाला और मोहाली पुलिस ने कार्रवाई की और परिवार के तीन सदस्यों को छुड़ा लिया। यह कार्रवाई अदालत की ओर से नियुक्त किए वारंट अफसर की देखरेख में हुई।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने आरोपी पर जमीन-जायदाद के लिए मारपीट और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटी से शारीरिक शोषण करने का आरोप भी लगाया है।
मानसिक तौर पर परेशान था पीड़ित परिवार
संस्था के मुख्य सेवादार शमशेर सिंह ने बताया कि तीन साल पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मोहाली में रह रहे मानसिक तौर पर परेशान परिवार को उनके संस्थान भेजा था। कुछ समय संस्था में रहने के बाद परिवार की मानसिक हालत में सुधार हो गया था।
इस दौरान एक व्यक्ति संस्था में आया जो कि स्वयं को इस परिवार का रिश्तेदार बताकर उन्हें पटियाला ले गया। वहां व्यक्ति ने परिवार की जमीन-जायदाद हड़पने के लिए इन्हें तंग करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले ही उन्हें पीड़ित परिवार के लड़के पत्र मिला।
पत्र में लिखा था कि जो व्यक्ति उन्हें संस्था में से लेकर गया था। वह उन्हें जायदाद के लिए तंग कर रहा है। वह किसी तरह बचकर वहां से निकल आया है। पत्र मिलने के बाद मनमीत की मां भूपिंद्र कौर भी किसी प्रकार बचकर संस्था में पहुंच गई।
कोठी में कर रखा था लड़की को कैद
शमशेर सिंह ने बताया कि उन्होंने मां और बेटे के साथ मिलकर कोर्ट में केस दायर किया। तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने वारंट अफसर की नियुक्ति कर दी। वारंट अफसर ने पुलिस और प्रशासन की मदद से पटियाला में रेड की। वहां से परिवार के मुखिया को बरामद किया। इसके बाद मोहाली स्थित कोठी पर छापामारी की और पीड़ित परिवार की लड़की बरामद हुई।
इस कोठी में परिवार को संस्था से लेकर जाने वाला आरोपी भी मौजूद था। छापामारी में देखा तो लड़की की हालत भी काफी खराब थी। संस्था ने जब मोहाली तथा पटियाला पुलिस के अधिकारियों को सूचित किया तो दोनों जिलों की पुलिस रविवार को संस्था पहुंची और पीड़ित परिवार के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की।
इस मामले की मोहाली के थाना मटौर में शिकायत भी दी गई है। थाना मटौर के एसएचओ महेश कुमार सैनी ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की लड़की ने मारपीट और शारीरिक शोषण की बात कही है। लड़की का मेडिकल कराने की कार्रवाई चल रही है। पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।