फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sexual harassment allegation on mdu rohtak professor by girl student

एमडीयू में फिर उत्पीड़न का केस, छात्रा ने प्रोफेसर पर उठाई अंगुली

Fri, 23 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 23 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment allegation on mdu rohtak professor by girl student
rape victim - फोटो : Demo Pic
एमडीयू रोहतक में एक बार फिर से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्रा ने प्रोफेसर पर उंगली उठाते हुए आरोप लगाए हैं। फार्मेसी डिपार्टमेंट की छात्रा का कहना है कि उक्त प्रोफेसर का व्यवहार सामान्य प्रोफेसर के जैसा नहीं है और वे उसे अपने साथ घूमने चलने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन


शिकायत पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं यौन हिंसा रोकथाम समिति को मामले की जांच सौंप दी है। दरअसल, डिपार्टमेंट की एक छात्रा ने कई दिन पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


इसमें छात्रा ने आरोप लगाया है कि डिपार्टमेंट के ही एक एसोसिएट प्रोफेसर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उनका व्यवहार सामान्य शिक्षक की तरह नहीं है। छात्रा ने कई अन्य आरोप भी लगाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के कई दिन बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी जांच की जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी की समिति को दी है। बृहस्पतिवार को समिति के पदाधिकारियों ने कई घंटे तक गोपनीय मीटिंग की। समिति के पदाधिकारियों ने छात्रा से पूरे मामले की जानकारी ली और उससे लिखित शिकायत भी ली गई।

पहले भी सामने आए थे यौन शोषण के केस

sexual harassment allegation on mdu rohtak professor by girl student
rape with minor
बता दें कि इससे पहले भी यूनिवर्सिटी में यौन शोषण के मामले सामने आ चुके हैं। उधर, इस मामले में संबंधित प्रोफेसर के पास फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

एसो. प्रोफेसर से भी मांगा गया जवाब
सूत्रों की मानें तो समिति ने संबंधित एसो. प्रोफेसर से भी जवाब मांगा है और उन्हें तीन-चार दिन का समय दिया गया है। प्रोफेसर का जवाब आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

खुदकुशी के बाद हरकत में आया प्रशासन
सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी प्रशासन को यह शिकायत कई दिन पहले मिल चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पहले यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा की खुदकुशी के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन अचानक हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से मामले की जांच की जिम्मेदारी समिति को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed