फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment Allegation on Government School Principal Rajbir Nain by Girl Students

प्रिंसिपल पर लगे यौन शोषण के आरोप, छात्राएं बोलीं- प्राचार्य ने सीढ़ियों पर पकड़ लिया था हाथ

Fri, 07 Sep 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 07 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment Allegation on Government School Principal Rajbir Nain by Girl Students
यौन शोषण - फोटो : डेमो फोटो
सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य ने सीढ़ियों में हाथ पकड़ लिया और कमरे में ले जाने लगा।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने कार्यवाहक प्रिंसिपल पर एक महीने पहले सीढ़ियों पर हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्यवाहक प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा किया है। एसपी ने दोनों मामलों की जांच एएसपी के नेतृत्व वाली टीम को सौंपी है।
विज्ञापन


मामला उजागर होने के बाद वीरवार को महिला आयोग की सदस्य और एसडीएम भी जांच करने स्कूल में पहुंची और 20 छात्राओं के बयान लिए। इस दौरान कई छात्राओं ने छेड़छाड़ और भद्दे कमेंट करने की बात कही है। वहीं छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद नवनियुक्त प्राचार्या ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्राचार्य को बाहर से मिली शोषण की जानकारी

Sexual Harassment Allegation on Government School Principal Rajbir Nain by Girl Students
यौन उत्पीड़न
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्या ने पुलिस को शिकायत दी है कि स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण की जानकारी उन्हें किसी अन्य माध्यम से मिली। शिक्षकों द्वारा यौन संबंध बनाने के लिए उकसाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस से केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। खरखौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्कूल की एक 9वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि अगस्त माह की 7-8 तारीख को कार्यवाहक प्रिंसिपल राजबीर नैन प्रार्थना की घंटी बजने के बाद सीढ़ियों से उसका हाथ पकड़कर ऊपर ले गया और वहां पहले से मौजूद तीन छात्राओं को नीचे भेज दिया।

प्रिंसिपल इसके बाद उसे एक कमरे में ले गया तो वहां भी कई छात्राएं मौजूद थीं। उन्हें देखकर प्रिंसिपल ने उसे डांटा और नीचे भेज दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में डीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एसपी व शिक्षा विभाग के मुख्यालय को भेज दी है। उधर महिला आयोग की सदस्य भी मामले में जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed