फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual abuse with 12 years old boy

12 साल के बच्चे से मेले में वहशीपन, मासूम हुआ दरिंदगी का शिकार

Thu, 13 Apr 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 13 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
sexual abuse with 12 years old boy
बच्चे से मेले में वहशीपन
एक बार फिर इंसानियत को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। 12 साल के मासूम के साथ ऐसा वहशीपन किया गया, जिसे सुनकर हर कोई हिल गया। ये घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। गांव जठलाना मेले के दौरान लापता 12 वर्षीय दलित बच्चे की किसी अज्ञात ने कुकर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे के शव को गांव पीरूवाला के तालाब के पास फेंक दिया। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने खून से लथपथ बिना कपड़े के बच्चे के शव को तालाब के पास पड़ा देखा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना जठलाना पुलिस को दी। जठलाना पुलिस ने बच्चे के शव का सिविल अस्पताल यमुनानगर में पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने बच्चे के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या, कुकर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्चे के शव का जठलाना में देर शाम को अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

sexual abuse with 12 years old boy
बच्चे से मेले में वहशीपन - फोटो : Demo Pic
बुधवार सुबह लगभग साढे़ आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे के शव को गांव के देवी मंदिर के पास स्थित पीरुवाले तालाब के पास झाड़ियों में बिना कपड़ों के पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने पर कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे।

कृष्ण कुमार ने बताया उसका बेटा हरीश गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उधर, थाना जठलाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या, कुकर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर मिलें सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

नजदीकियों पर है बच्चे की हत्या व कुकर्म करने का शक
 अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे को किसी नजदीकी व्यक्ति ने अपने साथ बहला-फुसलाकर  मेले से गायब किया होगा। इसके बाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। कुकर्म के मामले का भांडा फोड़ न हो जाए, इस कारण बच्चे की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed