फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sex relationships, the desire to kill husband wife

सेक्स की चाहत में सात जन्म के रिश्तों का कत्ल

Fri, 09 May 2014 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर Updated Fri, 09 May 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
Sex relationships, the desire to kill husband wife

सेक्स की चाहत रिश्तों का कत्ल करवा रही है। पंजाब में ऐसे दो मामले सामने आए है। एक में पत्नी ने अवैध संबंध छिपाने के मकसद से पति की हत्या कर दी। महिला के पति की बुआ के बेटे के साथ प्रेम संबंध थे। मामला पंजाब के नकोदर इलाके के गांव तलवण का है।

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मामले में पति के अन्य महिला से प्रेम प्रसंग की भनक पत्नी को लग गई थी, इसलिए पति ने योजनाबद्द तरीके से पत्नी की हत्या कर दी। मामला, पंजाब के फिरोजपुर जिले के जलालाबाद इलाके का है।

विज्ञापन

पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Sex relationships, the desire to kill husband wife

नकोदर पुलिस ने बताया कि वीरवार को गांव पुआदड़ा व तलवण के रास्ते में एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला था। उसकी पहचान गुरमेल राम गेला के रूप में हुई थी।

डीएसपी कुलविंदर सिंह ने इसकी बारीकी से जांच शुरू की तो उन्हें गुरमेल की पत्नी पर शक हुआ। शक के आधार पर कुलदीप कौर से पूछताछ की गई तो उसने हत्याकांड का खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी कुलविंदर सिंह बब्बू के साथ मिलकर गुरमेल की हत्या की थी। डीएसपी कुलविंदर के अनुसार कुलविंदर सिंह मृतक गुरमेल राम की बुआ का बेटा है।

कुलविंदर बब्बू अपने मामा के बेटे गुरमेल के पास अकसर आया जाया करता था। गुरमेल राम की पत्नी कुलदीप कौर व कुलविंदर बब्बू के बीच संबंध थे। इसीलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sex relationships, the desire to kill husband wife

बुधवार आधी रात के बाद गुरमेल राम को कोल्ड ड्रिंक की बोतल में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी र्गइं। इससे गुरमेल राम बेहोश हो गया।

कुलविंदर बब्बू ने कुलदीप कौर के साथ मिलकर उसको मोटरसाइकिल पर बैठाया और गांव पुआदड़ा के रास्ते में ले आए। यहां उसके गले पर गंडासी मारकर उसका कत्ल कर दिया। बाद में गंडासी को लेकर घर आ गए और पानी से साफ कर तूड़ी के बीच छिपा दिया। पुलिस ने गंडासी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Sex relationships, the desire to kill husband wife

गांव लमोचड़कलां में चार मई को एक घर में घुस कर महिला की हत्या कर लूटपाट करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का पति था। पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग था। इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई थी, इसीलिए पति ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी नीलाबरी विजय जगदाले ने बताया कि पिछले रविवार को गांव लमोचड़कलां में दर्शन राम कंबोज पुत्र रांझा राम कंबोज ने बयान दिया था कि जब वह अपने घर सो रहा था तो किसी अज्ञात ने घुसकर उसकी पुत्रवधू रीतू बाला की हत्या कर दी थी। इस दौरान नकदी व जेवरात भी गायब पाए गए थे। पुलिस ने इस सिलसिले में दर्शन राम के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

गहन पूछताछ पर पति ने कबूला जुर्म

Sex relationships, the desire to kill husband wife

एसएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच डीएसपी अजमेर सिंह बाठ के नेतृत्व में सदर थाना के प्रभारी हरजिंदर सिंह चमेली व उनकी टीम कर रही थी। टीम का तहकीकात के दौरान शक मृतका के पति जगजीत कुमार पर गया। पुलिस ने पति से गहन पूछताछ की तो पति ने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने तुरंत जगजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि जगजीत का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसका पता उसकी पत्नी को लग गया है। यही कारण है कि उनमें घर में आपस में तनाव रहने लगा और जगजीत ने एक योजनाबद्ध तरीके से अपनी पत्नी की हत्या कर दी, ताकि किसी को उस पर शक भी न जाए। उन्हाेंने कहा कि पुलिस की ओर से जगजीत का रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि अन्य जानकारी हासिल की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed