फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket in rewari, police arrested 5 women and 1 men

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, 5 महिलाए गिरफ्तार

Mon, 06 Feb 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 06 Feb 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
sex racket in rewari, police arrested 5 women and 1 men
- फोटो : Demo Pic
एसपी के आदेश पर पुलिस ने रेलवे चौक मुख्य मार्केट के अंदर नई बस्ती में छापा मारकर जिस्म फरोशी कर रही पांच महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक चीजें बरामद करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संगीता कालिया के आदेश पर पुलिस ने रविवार को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा था। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम ने छापा मारकर महिलाओं और युवक को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई बस्ती में जिस घर में यह धंधा होता था, वह मुख्य मार्केट से होकर जाती एक पतली गली में है। खास बात यह है कि यहां से महज 100 मीटर की दूरी पर ही गोकल गेट पुलिस चौकी भी है। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस चौकी को इस मामले की पूरी जानकारी थी। मामले में एसपी ने एएसआई विद्यासागर और सब इंस्पेक्टर बीना राणा के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस महिला का यह मकान है। वहां बाहर से महिलाएं आकर सेक्स रैकेट में शामिल हुई थीं। एक महिला गुवाहाटी की रहने वाली थी। एक अन्य यूपी की थी। दोनों यहां किराए के मकान में रहती थीं। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं रेवाड़ी शहर के आसपास की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 टीम ने जिस्म फरोशी का धंधा पता करने के बाद एसपी के आदेश पर कार्रवाई की है। धंधा करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच जारी है। - विद्यासागर, इंचार्ज, एसपी स्पेशल टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed