फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket in ex-mla devraj deevan farm house in sonipat

पूर्व MLA के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट, बेटे समेत 62 गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2015 03:40 PM IST
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 07 Apr 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
sex racket in ex-mla devraj deevan farm house in sonipat

हरियाणा के सोनीपत में पूर्व विधायक के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। 5 लड़कियों समेत 62 गिरफ्तार हुए। पकड़े लड़कों में पूर्व विधायक देवराज दीवान का बेटा ललित दीवान भी शामिल है।

विज्ञापन


साथ ही फार्म हाउस से 5 लाख 80 हजार रुपये भी बरामद हुए है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात सोनीपत पुलिस ने दीवान फार्म हाउस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान हाउस से 62 लड़के-लड़कियां पकड़ी। मामला वेश्यावृति का निकला।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 लाख 80 हजार रुपये भी बरामद किए। छानबीन की गई तो फार्म हाउस पूर्व विधायक देवराज दीवान का निकला।

देवराज दीवान विधानसभा चुनाव में सोनीपत से कांग्रेस के प्रत्याशी भी थे। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है। वेश्यावृति और गैंबलिंग के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक का बेटा भी रैकेट में शामिल

sex racket in ex-mla devraj deevan farm house in sonipat

फार्म हाउस में पकड़े गए 57 युवकों में से एक पूर्व विधायक देवराज दीवान का बेटा ललित दीवान भी शामिल है। डीएसपी पूजा डाबला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा है।

लड़कियों से वेश्यावृति करवाई जा रही थी। पकड़े गए युवक युवतियों को बसों से भरकर थाने ले जाया गया। मामले में पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पता चला है कि पुलिस फार्म हाउस के दरवाजे बंद करने मामले की जांच में जुटी है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक देवराज ‌दीवान ने कहा कि फार्म हाउस मेरा है, लेकिन कपूर सिंह नाम का व्यक्ति इसे गारंटी पर चला रहा है। मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं। मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed