{"_id":"572321c84f1c1bab07a91573","slug":"sex-racket-hotel-sex-racket-sexual-crime-panipat-sex-racket-haryana-sex-racket-haryana-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत के होटल में सेक्स रैकेट, 2 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत के होटल में सेक्स रैकेट, 2 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:30 PM IST
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित होटल मून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने वालों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। पुलिस ने पांचों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएचओ सुरेश कुमारे ने बताया कि उन्हें होटल में वेश्यावृति के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारने की योजना बनाई। दो पुलिस वाले सादी वर्दी में ग्राहक बनकर होटल गए। वहां होटल मैनेजर अनिल ने उनकी सेटिंग करा दी। इस बीच पुलिस टीम ने छापा मार दिया।
इस छापेमारी के दौरान रूम नंबर 201 और 202 में दो महिलाएं गांधी कॉलोनी निवासी अनिल और बुड़शाम निवासी रोहित के साथ आपत्तिजनकर हालत में मिली। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। होटल मैनेजर अनिल को भी मौके पर ही दबोच लिया। मामले में जब मैनेजर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने के लालच में वह ऐसा करता था।
विज्ञापन