फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sewing machine robbed of retired fauji, wrote letter to depty cm

फौजी की दहेज की सिलाई मशीन चोरी, सदमे से पत्नी बीमार

Mon, 14 Dec 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 14 Dec 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
sewing machine robbed of retired fauji, wrote letter to depty cm

फौजी को दहेज में मिली 40 साल पुरानी सिलाई मशीन चोर उड़ा कर ले गए। सदमे से पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। मामला मोहाली के फेज-4 का है। रिटायर्ड फौजी विजय कुमार आर्य के निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से सामान के साथ 40 साल पहले दहेज में आई सिलाई मशीन भी ले गए।

विज्ञापन


मशीन चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। लेकिन, अभी तक पुलिस सुराग नहीं लग पाई। इससे आहत फौजी ने अब डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके दहेज में आई मशीन से उनकी पत्नी का काफी लगाव था। चोरी के बाद से उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन


पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल है। ऐसे में चोरी हुआ कोई सामान पुलिस तलाश पाए या न पाए, लेकिन मशीन को पहल के आधार पर तलाश किया जाए। इससे पत्नी को खुशी मिल सके। वहीं, उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी मशीन को तलाश कर देगा, उसको वह सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-दो के मकान नंबर एचएचम-47 में रिटायर्ड सूबेदार विजय कुमार रहते हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि इलाके में चोरों ने दहशत मचा रखी है। 10 दिसंबर को उनके निर्माणाधीन मकान पर चोरों ने हाथ साफ किया था।

चोर अन्य सामान के साथ पत्नी के घरवालों की तरफ से दी गई सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। इसके बाद से मेरी पत्नी शशी वर्मा का रो रोकर बुरा हाल है। उस दिन से पत्नी की तबीयत भी खराब है। वारदात के बाद मैंने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस भी बुलाई थी।

लेकिन, मामला सिर्फ सिलाई मशीन के साथ जुड़ा होने के कारण पुलिस कर्मियों ने उसपर ध्यान देना उचित नहीं समझा। वहां से बिना कोई कार्रवाई किए चले गए। लेकिन, चोरी हुई मशीन बहुत संजोकर रखी थी। ऐसे में आपसे निवेदन है की उनके घर से चोरी हुआ कोई और सामान चाहे पुलिस ढूंढे या न ढूंढे, लेकिन उस सिलाई मशीन को जरूर ढूंढा जाए।


उस मशीन के साथ मेरी और मेरी पत्नी की बहुत सारी भावनाए जुड़ी हुई हैं। पत्र में लिखा है कि मैं आशा करता हूं की आप मेरी और मेरी पत्नी की भावनाओं को समझेंगे और पुलिस के उच्च अधिकारियों को मेरी मशीन ढूंढने की हिदायत देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed