फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seven young men robbed Auto

योजना बना ऑटो हायर कर सूनसान सड़क पर लूटा

Mon, 25 Nov 2013 08:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
seven young men robbed Auto
सात युवकों ने पहले ऑटो को हायर किया और बाद में सेक्टर 54/55 की विभाजित सड़क पर चालक की पिटाई कर आटो लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ऑटो चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। धनास निवासी ऑटो चालक मसूद अली की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नगदी और ऑटो लूटने का मामला दर्ज किया।

ऑटो को सुनसान इलाके से बरामद कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

घटना रविवार रात 12 बजे की है। धनास निवासी मसूद अली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी ऑटो को सात लोगों ने कॉलोनी नंबर पांच से पलसौरा जाने के लिए हायर किया।


सेक्टर 54/55 की विभाजित सड़क पर सवारियों ने उसे ऑटो रोकने के लिए कहा। जैसे ही उसने आटो रोका तो सवारियों ने पिटाई शुरू कर दी।

विरोध करने पर 400 रुपये और ऑटो छीनकर सभी फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पहुंचकर छानबीन के बाद ऑटो बरामद कर लिया। पुलिस लुटेरों की तलाश करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed