फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven people of the same family swallowed poison in Punjab

पंजाब में परिवार का खौफनाक कदम: सात सदस्यों ने जहर निगला, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 19 Sep 2022 08:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

सिविल अस्पताल के डॉ. विकास बांसल ने बताया कि इन सभी लोगों को अस्पताल में दाखिल कराने आए एक व्यक्ति के पास जहर की शीशी थी। संभवतः वही जहर इन लोगों ने खाया है। बेशक सभी की हालत खतरे से बाहर है, मगर खून में जहर का असर 72 घंटे तक रहता है। 

विज्ञापन
Seven people of the same family swallowed poison in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मलोट में एक परिवार ने खौफनाक कदम उठा लिया। यहां के पटेल नगर में मस्जिद के निकट एक परिवार के सात लोगों ने सोमवार दोपहर बाद जहर निगल लिया। जहर खाने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। इनमें से छह लोगों को मलोट के सिविल अस्पताल से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते रिक्शा चालक मदन लाल (46), पत्नी नीलम रानी (40), बेटी कोमल रानी (18), बेटी ममता रानी (14), बेटी महक रानी (12) और सबसे छोटी बेटी खुशी (8) ने जहर निगल लिया। जहर खाने के बाद सबकी हालत खराब हो गई। 
विज्ञापन


उन्हें अन्य पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल मलोट में दाखिल कराया। जहां से सभी लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस के पास अभी किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है। जैसे ही बयान दर्ज होंगे, उसके बाद ही विवाद व जहर निकलने का सही कारण का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को बयान लेने भेजा गया है। रिक्शा चालक मदन लाल का परिवार बेहद गरीब है। ये भी बताया जाता है कि मदन लाल की साली सीमा पत्नी सुंदर दास ने भी जहर निगला है। उसकी हालत भी ठीक है। सिविल अस्पताल के डॉ. विकास बांसल ने बताया कि इन सभी लोगों को अस्पताल में दाखिल कराने आए एक व्यक्ति के पास जहर की शीशी थी। संभवतः वही जहर इन लोगों ने खाया है। बेशक सभी की हालत खतरे से बाहर है, मगर खून में जहर का असर 72 घंटे तक रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed