फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven accused including 3 women arrested with 1 lakh 18 thousand ML liquor

1 लाख 18 हजार एमएल शराब के साथ 3 महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Updated Wed, 18 Jul 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
 Seven accused including 3 women arrested with 1 lakh 18 thousand ML liquor
सांकेतिक तस्वीर
नशे के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न पुलिस स्टेशनों के तहत 1 लाख 18 हजार 700 एमएल अवैध शराब सहित 100 किलो लाहन, एक चालू भट्ठी के साथ 3 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस पुलिस स्टेशन धारीवाल में तैनात एएसआई रणजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव जफरवाल से आरोपी चंद मसीह पुत्र पाली मसीह निवासी जफरवाल को 6 हजार एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसी तरह एचसी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ एक मुखबर की सूचना पर आरोपी कुलदीप मसीह पुत्र सुखपाल मसीह निवासी कल्याणपुर के घर रेड करके आरोपी को 7500 एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि दीनानगर पुलिस में तैनात एएसआई हंसा सिंह पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि आरोपी गुरदीप उर्फ पप्पू पुत्र मनोहर लाल निवासी डीडा सासियां घर पर अवैध शराब का कारोबार करता है,जिस पर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ आरोपी के घर रेड करके एक चालू भट्टी,100 किलो लाहन व 750 एम.एल अवैध शराब बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह एचसी बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ एक सूचना के आधार पर जब आरोपी महिला मधु निवासी डीडा सासियां के घर छापामारी की तो आरोपी महिला पुलिस पार्टी को देखकर फरार हो गई लेकिन पुलिस ने मौके पर जांच करने पर 15 हजार एमएल अवैध शराब बरामद हुई। इसी तरह एचसी जोगिंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान गांव बरियार की तरफ जा रहे थे कि जब पुलिस पार्टी बरियार कालोनी समीप पहुंची तो आरोपी रघु पुत्र मोहन लाल निवासी बरियार पुलिस स्टेशन दीनानगर अपने घर के प्रांगण में ग्राहकों को शराब परोस रहा था, जब पुलिस आरोपी के घर समीप पहुंची तो आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 30 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिला निर्मला, निवासी नवां टांडा के घर से 30 हजार एमएल शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उधर धुस्सी बांध समीप मौचपुर में आरोपी रतन सिंह निवासी मौचपुर से 30 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। जबकि आरोपी फरार हो गया। वहीं महिला कमलजीत उर्फ कंबो निवासी गाहलड़ी के घर रेड करके वहां से 22500 एमएल अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी तरह आरोपी बलवंत सिंह उर्फ बंतु पुत्र बलकार सिंह निवासी तुगलवाल के घर रेड करके वहां से 7500 एमएल अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी महिला रानी निवासी गांव मानकौर सिंह में रेड करके वहां से 7500 एमएल अवैध शराब सहित महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed