{"_id":"5014d76301073bcb6a73da78d333bd56","slug":"set-fire-to-vehicle-park-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में खड़ी गाड़ी में आग लगाकर भागे युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में खड़ी गाड़ी में आग लगाकर भागे युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 19 में घर के अंदर खड़ी आई-20 गाड़ी पर युवकों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन
कार मालिक ने गाड़ी जलती देख पानी की पाइप से आग बुझाई और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी से फुटेज जब्त की।
इसमें कार सवार कुछ युवक गाड़ी में आग लगाकर भागते हुए कैद हुए हैं। कार मालिक गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर सेक्टर 19 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों केखिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात अपनी आई-20 कार घर के अंदर पार्क की थी। वीरवार सुबह छह बजे कुत्ते के भौंकने की आवाज आई।
जब वह घर से बाहर निकला तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत पाइप से पानी डालकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि जब वह घर से बाहर निकले तो कुछ युवकों को गाड़ी के अंदर बैठते हुए देखा।
विज्ञापन
उन्होंने युवकों को रुकने के लिए कहा तो युवक गाड़ी भगा कर ले गए। सेक्टर 19 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।