फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Servant looted former minister Jagdish Singh residence in Ludhiana

पंजाब में अपराधी बेखौफ: पूर्व मंत्री और उनके परिवार को बेहोश कर नौकर ने लूटा, सभी अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Sep 2023 01:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Sep 2023 01:17 PM IST
सार

पूर्व मंत्री समेत सभी को बेहोशी की हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री का आवास पक्खोवाल रोड पर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।  जगदीश सिंह गरचा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सरकार में मंत्री रहे हैं। 

विज्ञापन
Servant looted former minister Jagdish Singh residence in Ludhiana
बेहोशी की हालत में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में पूर्व मंत्री और सीनियर अकाली नेता जगदीश सिंह गरचा, उनकी पत्नी, बहन और नौकरानी को नेपाली नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर घर में लूटपाट कर फरार हो गया। तीन महीने पहले ही नौकर को काम पर रखा गया था। आरोपी ने कुछ साथियों को इस वारदात को अंजाम देने के खातिर बुलाया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब निर्माण कार्य करने मजदूर घर पहुंचे। आवाज लगाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह बाहर ही बैठ गए। इसी दौरान पूर्व मंत्री का ड्राइवर घर पहुंचा तो मजदूरों ने दरवाजा न खोलने की बात बताई। वह खिड़की खुली देख अंदर गया तो चारों लोग बेहोश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तुरंत जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। पूर्व अकाली मंत्री के साथ ही दो घर छोड़कर भाजपा नेता जगमोहन शर्मा का घर है। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी। उनका आरोप है कि उन्होंने महानगर के सभी अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची तो कार्रवाई शुरु की। हैरानी की बात यह है कि एंबुलेंस को फोन किया गया तो वह भी नहीं पहुंची। लोगों ने अपनी गाड़ियों में सभी को अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पक्खोवाल रोड स्थित महाराजा रंजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उनकी पत्नी जगजीत कौर, बहन और नौकरानी रेनू रहते है। उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही नेपाली नौकर को काम पर रखा था। जबकि रेनू करीब 12 साल से काम कर रही है और उन्हीं के घर पर रहती है। बताया जाता है कि रोजाना नेपाली नौकर ही सब के लिए खाना बनाता था। 

रविवार को उसने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके बाद वह सभी को खाना खिलाने के बाद खुद अंदर चला गया। जब सभी बेहोश हो गए तो उसने घर में अपने साथियों को बुलाया और लूटपाट की। आरोपी ने घर की एक-एक अलमारी खंगाली। नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। 

भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश सिंह गरचा के घर पिछले काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूर सुबह पहुंचे लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद ड्राइवर ने बताया कि सभी बेहोश पड़े हैं और जगदीश सिंह गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है। जगमोहन शर्मा ने बताया कि जब वह घर के अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा मिला और सभी लोग बेहोश थे। 

तुरंत सबसे पहले जगदीश सिंह गरचा के बेटे बॉबी गरचा को सूचित किया। बेटा बॉबी किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया है। मगर उसने किसी न किसी को भेजने की बात की। जगमोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब पांच से छह कॉल कर सीनियर अधिकारियों को सूचना देने की कोशिश की लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। 

एक घंटे बाद पुलिस पहुंची तो बाद में पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू, डीसीपी जसकिरण जीत सिंह तेजा, एडीसीपी सोहेल कासिम मीर और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आस-पास सभी बिंदुओं पर जांच की। आशंका जताई जा रही है कि घर में वारदात नौकर ने दी है और वह फरार है। पुलिस अब चेक कर रही है कि नौकर की वेरिफिकेशन है या नहीं। इसके अलावा पुलिस ने गरचा की कोठी को सील कर दिया है ताकि आगे की जांच की जा सके।

क्या कहते है पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू मुताबिक नौकर की फोटो की तलाश पुलिस कर रही है। इलाके में कुछ दुकानों व अन्य जगहों पर भी कैमरे की जांच की। गरचा के बेटे बॉबी को साथ लेकर पुलिस कुछ लोकेशन पर जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में पता चला है कि नौकर ने रात को सभी को अलग-अलग समय पर खाना दिया था। जैसे जैसे परिवारिक सदस्यों ने खाना खाया और वह बेहोश होते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed