{"_id":"5751c4954f1c1b436610a481","slug":"sergeant-in-air-force-commit-suicide-due-to-dispute-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मामूली विवाद पर एयरफोर्स में तैनात सार्जेंट ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से मामूली विवाद पर एयरफोर्स में तैनात सार्जेंट ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 47 में पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद एयरफोर्स में तैनात सार्जेंट ने अपने घर पर फंदा लगाकर दी जान। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच 32 में रखवाया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात सेक्टर 47 निवासी सोपन (28) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली । पुलिस ने बताया कि उस रात उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद सोपन ने गुस्से में आकर फंदा लगा कर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि रात को करीब 1 बजे उसकी पत्नी कविता ने सबसे पहले सोमन पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस सार्जेंट को जीएमसीएच 32 लेकर गई। अस्पताल में डाक्टरों ने सोमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।