{"_id":"2590917ef609b71ec6fd331a8bfaaad1","slug":"sentenced-to-one-year-jail-for-cheqe-bounce","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस में पूर्व आईजी को एक साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक बाउंस में पूर्व आईजी को एक साल की सजा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के रिटायर आईजी मोहिंदर सिंह को जिला अदालत ने शुक्रवार को चेक बाउंस मामले में एक साल की कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी को चेक की राशि के 2 लाख 20 हजार रुपये भी वापस करने के लिए कहा है। जमानती अपराध होने के चलते उनको अदालत से बेल दे दी है।
मालूम हो कि सुरेंद्र सिंह ने रिटायर आईजी के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। अरजी के अनुसार रिटायर आईजी ने सुरेंद्र सिंह को एक लाख 10 हजार रुपये के दो चेक दिए थे, लेकिन यह दोनों चेक बाउंस हो गए।
बचाव पक्ष के अनुसार उनके बेटे अमनदीप संधाल के शराब के ठेके थे। उनका सुरेंद्र सिंह से विवाद हो गया था। सुरेंद्र ने अमनदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उनके बीच समझौता हो गया था। इस दौरान सुरेंद्र सिंह को एक लाख 10 हजार रुपये के दो चेक दिए गए थे। जो बाउंस हो गए थे।