फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensational: secret of Half-burnt dead body in ambala

आखिर क्यों इस क्षेत्र में मिल रहे हैं अधजले शव

Sun, 13 Apr 2014 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 13 Apr 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
Sensational: secret of Half-burnt dead body in ambala

जंगलात इलाकों में जली व कटी लाश किसके हैं और यहां कैसे पहुंच रहे हैं, इसका राज आज भी बरकरार है। पुलिस हर मामले में जांच करने की बात तो कर रही है, मगर आज तक इन लाशों के राज से परदा नहीं हटा है। इस तरह के सात मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से केवल दो ही लोगों की शिनाख्त हुई है, बाकी मामले आज भी रहस्य ही बने हुए हैं।

विज्ञापन

इलाके में जबरदस्त सनसनी

Sensational: secret of Half-burnt dead body in ambala

एक बार फिर शनिवार को इलाके में जली हुई लाश मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद से इलाके में जबरदस्त सनसनी का माहौल है। यहां बीहटा और वजीदपुर गांव के पास पड़ने वाले जंगलात में एक जला हुआ शव मिला है।

इसकी भी शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। जबकि शव के एक हाथ में घड़ी है और दूसरे में चूड़ियां। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले  में जांच चल रही है। यही मुलाना और साहा कस्बा के आसपास बहुत से गांव व जंगलात इलाका ऐसा हैं, जो मुख्यमार्गों से जुड़ा हुआ है और सुनसान रहता है। इसलिए कई बार ऐसे मामले हुए हैं जब कहीं और व्यक्ति को मारकर यहां शव फेंक दिए जाते हैं। कुछ मामले ऐसे हैं, जिन्होंने यहां लोगों में दहशत फैला रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ऐसे शवों का रहस्य बरकरार

Sensational: secret of Half-burnt dead body in ambala

पिछले साल यहां गांव संभालखा के पास एक जींस पहनी लड़की का जला हुआ शव मिला था। आज तक नहीं मालूम हो सका ये शव किसका है। उसके बाद होली गांव के पास जला हुआ एक व्यक्ति मिला। इस शव की शिनाख्त एक ट्रक चालक के के रूप में हो गई थी।

इसी तरह कालपी के एक जला हुआ शव मिला। आज तक यह मालूम नहीं चला कि ये शव किसका है। इसी तरह सनसनी तो उस वक्त मच गई जब गांव अलियासपुर के एक गोबर रखने वाले गुहारे में आग लग गई। फायर ब्रिगेड बुलवाई गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती गुहारा पूरी तरह जल चुका था। राख ठंडी होने पर उसमें से जले हुए दो शवों की अस्थियां मिली। जांच में मालूम हुआ कि ये शव युवक व युवती है, जिसे मारकर गुहारे में रखकर जला दिया गया। लेकिन ये युवक व युवती कौन है इसका राज आज तक बरकरार है।

विज्ञापन

एक शव का सर नहीं तो दूसरे का आधा हिस्सा गायब

Sensational: secret of Half-burnt dead body in ambala

उसके बार धनौरा गांव के पास एक सिरकटी लाश मिली। इसकी जांच हुई तो खुलासा हुआ कि ये एक युवक की लाश थी, जिसका सिर तांत्रिक क्रिया के लिए कलम कर मुस्तफाबाद में सरस्वती नदी के पास दबा दिया गया था। अब बीहटा-वजीदपुर गांव के पास शनिवार को फिर एक लाश मिली है। मगर ये भी मालूम नहीं किसकी लाश है। इसी तरह कुछ माह पूर्व अंबाला कैंट में जीआरपी थाने के पास आरपीएफ के जर्जर क्वार्टरों में भी एक लाश मिली थी, जिसका कमर के नीचे का हिस्सा तो था, मगर ऊपर का गायब था। इस लाश का रहस्य भी आज तक बरकरार है। आशंका थी कि इस लाश को भी ऊपर से जलाया गया था।

जांच जारी लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं

Sensational: secret of Half-burnt dead body in ambala

उधर, साहा पुलिस का कहना है कि अभी विगत दिवस मिली लाश के मामले में भी जांच की जा रही है, मगर इसकी शिनाख्त नहीं हुई है। लेकिन इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे शहर में व्यक्ति को मारकर यहां लाते हैं और यहां उसके शव को जलाकर भाग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed