फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational exposure about daud ibrahim connection with punjab drug racket

खुलासा: पंजाब के ड्रग्स रैकेट का दाऊद कनेक्शन

Thu, 26 Mar 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
sensational exposure about daud ibrahim connection with punjab drug racket

पंजाब ड्रग रैकेट से डॉन अंडरवर्ल्ड दाउद इब्राहिम के कनेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़वाला का गुर्गा मोहम्मद यूसुफ दस साल से पंजाब में ड्रग्स और सुपारी किलिंग रैकेट चला रहा था। लकड़वाला ने मुंबई और बहादुरगढ़ के तीन कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी यूसुफ को दी थी।

विज्ञापन


इसके लिए उसने जालंधर से शार्प शूटरों का इंतजाम भी कर लिया था, लेकिन वारदात से पहले ही दबोच लिया गया। यूसुफ के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


लकड़वाला का दाहिना हाथ है मोहम्मद युसुफ

sensational exposure about daud ibrahim connection with punjab drug racket

पुलिस के अनुसार मोहम्मद यूसुफ उर्फ मियां (30) उत्तर प्रदेश के बरेली के गांव खेलम का रहने वाला है। वह उत्तर भारत में लकड़वाला का दाहिना हाथ है। शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि दाउद इब्राहिम का करीबी लकड़वाला उत्तर भारत में नेटवर्क फैला रहा है।

इस पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद, डीसीपी भीष्म सिंह, एसीपी केपीएस मल्होत्रा और इंस्पेक्टर एसएस सिंधु ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान 18 मार्च को मुकरबा चौक से यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान यूसुफ ने बताया कि 2005 से वह पंजाब और अन्य राज्यों में ड्रग्स का धंधा कर रहा था।

एजाज ने उसे मुंबई के बोरिवली में स्वीट्स व्यवसायी और एक बिल्डर की हत्या करने की सुपारी दी। यूसुफ ने जालंधर (पंजाब) निवासी शॉर्प शूटर सोनू उर्फ राजेंद्र को तैयार किया। मुंबई में लकड़वाला के गुर्गों ने सोनू और उसके साथियों के लिए हथियार व गाड़ी की व्यवस्था की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।

वहीं एक ड्रग्स के मामले में कपूरथला (पंजाब) पुलिस ने सोनू को दबोच लिया। इसके बाद एजाज ने बहादुरगढ़ के कारोबारी की सुपारी यूसुफ को दी। पुलिस सोनू और यूसुफ से पूछताछ कर रही है।

दाऊद का बेहद खास था लकड़वाला

sensational exposure about daud ibrahim connection with punjab drug racket

एक समय लकड़वाला दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी था। उसने दाऊद के इशारों पर मुंबई के कई उद्योगपति और बॉलीवुड हस्तियों से उगाही की। 1993 के बाद एजाज का दाऊद से मतभेद हो गया।

लकड़वाला छोटा राजन के साथ गोरखधंधा करने लगा, लेकिन थोड़े दिनों में ही उसका छोटा राजन से भी मनमुटाव हो गया। इसके बाद एजाज ने खुद का नेटवर्क खड़ा किया।

उसके निशाने पर बॉलीवुड की नामी हस्तियां और बड़े व्यवसायी रहे। पुलिस की मानें तो लकड़वाला ने अपना ठिकाना उत्तरी अमेरिका में बनाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed