फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational disclosure of rampal on his sons

रामपाल ने बेटों पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 27 Nov 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 27 Nov 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
sensational disclosure of rampal on his sons

सतलोक आश्रम में 18 नंवबर को चले ‘ऑपरेशन अरेस्ट’ के  दिन देर रात पुलिस की तरफ से मिली छूट का फायदा उठाकर रामपाल के दोनों बेटे महिलाओं के कपड़े पहनकर भाग गए थे। इस बात का खुलासा खुद रामपाल ने पुलिस पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


उसने बताया कि पुलिस ने जब अनुयायियों को बाहर निकलने की छूट दी और किसी को गिरफ्तार न करने की घोषणा की तो उसके दोनों बेटे भी महिलाओं के कपड़े पहनकर भीड़ का फायदा उठाकर निकल गए। रामपाल की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उसके बेटों और दामाद को सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को रामपाल से पूछताछ की जिसमें यह खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि अब तक जिन 909 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रामपाल के बेटे नहीं है। क्योंकि ऑपरेशन से एक दिन पहले रामपाल के दोनों बेटों से पुलिस के आला अधिकारियों ने बातचीत की थी और उनसे रामपाल के सरेंडर की शर्त रखी थी, लेकिन वह नहीं माने थे।  उधर, रामपाल ने अपने दामाद के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायदा उठाकर रामपाल के दोनों बेटे फरार

sensational disclosure of rampal on his sons

पुलिस सूत्रों ने बताया कोर्ट से रामपाल की रिमांड इसी आधार पर बढ़वाई गई है कि उसके दोनों बेटे और दोनों दामाद की तलाश करनी है। इसी के चलते सिविल लाइन थाने में उससे पूछताछ की जा रही है।

रामपाल ने पूछताछ में बताया कि उसके बेटे मनोज और विरेंद्र भीड़ में मध्यप्रदेश के बैतूल आश्रम के लिए निकल गए थे। लेकिन अब वह कहां है इसकी उसे जानकारी नहीं है। पुलिस सूत्रों अनुसार जल्द ही एक टीम बैतूल आश्रम पहुंचेगी, जहां रामपाल से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जाएगी।

ऑपरेशन अरेस्ट के शुरूआती दो दिनों में आश्रम में मौजूद संत के अनुयायी बिना पुलिस चेकिंग के बाहर निकाले गए थे। बाद में जब पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो उन्होंने हमला करने वालों को अलग से निकालना शुरू कर दिया और साथ ही उन्हें गिरफ्तार करते रहे। इससे पहले ही मौके का फायदा उठाकर रामपाल के दोनों बेटे फरार हो गए।

रामपाल के भाई की भी तलाश

sensational disclosure of rampal on his sons

पुलिस को रामपाल के भाई की भी तलाश है। पुलिस ने बताया है कि रामपाल का भाई महेंद्र सिंह भी भूमिगत हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

फौजी जमाई रामपाल के कारनामों के खिलाफ: पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि रामपाल के दो दामाद हैं। इनमें से एक दामाद रामपाल का कारोबार संभालता है तो दूसरा दामाद फौजी है।

पुलिस ने बताया है कि रामपाल का फौजी दामाद उसके कारनामों के खिलाफ है। उसका रामपाल के आश्रम में भी किसी प्रकार कोई आना जाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed