{"_id":"63b4293efd962e5b112aa9a0","slug":"senior-assistant-of-public-works-department-caught-red-handed-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: लोक निर्माण विभाग का सीनियर सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, मांगी थी 5000 की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: लोक निर्माण विभाग का सीनियर सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, मांगी थी 5000 की रकम
Tue, 03 Jan 2023 06:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:42 PM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी कुलजीत कुमार को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के जिला पटियाला के नाभा दफ्तर में तैनात सीनियर सहायक कुलजीत कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस संबंध में ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कुलजीत कुमार को उसके जूनियर सहायक जसविंदर दास की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच आरोप लगाया था कि उसका सीनियर सहायक कुलजीत कुमार ने उसके छुट्टी यात्रा रियायत (एलटीसी) बिलों को पास करने के बदले में 5000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी कुलजीत कुमार को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन