फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   selfie, dangerous selfie, boy injured due to gun shot, selfie with revolver, pathankot, punjab

रिवॉल्वर के साथ ले रहा था सेल्फी, गोली चल गई, सीधे सिर में लगी

Sun, 01 May 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 01 May 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
selfie, dangerous selfie, boy injured due to gun shot, selfie with revolver, pathankot, punjab
पंजाब के पठानकोट में सेल्फी लेते समय गोली चली - फोटो : अमर उजाला

14 साल के बच्चे को पिता के लाइसेंसी ‌रिवॉल्वर के साथ सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। गोली चल गई, जो सीधे उसके भेजे में लगी। घटना पंजाब के पठानकोट की है। बच्चे का नाम रमनदीप बताया जा रहा है, वह श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल का 10वीं का छात्र था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाजुक हालत के चलते उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रमनदीप के पिता गुरकिरपाल और अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। घर में रमनदीप और उसकी बहन अकेले थे। इस दौरान रमनदीप पिता के 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सेल्फी लेने लगा। इस मौके पर उसकी बहन भी मौजूद थी। इस बीच मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई, तो बहन चार्जर लेने चली गई।
विज्ञापन


पीछे से रमनदीप से ट्रिगर दब गया और गोली उसके सिर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर बहन दौड़ी आई तो नजारा देखकर उसकी ‌चीख निकल गई। चिल्लाने की और गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। उन्होंने रमनदीप को अस्पताल पहुंचाया और घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस और घर वाले मौके पर पहुंचे। थाना नं. 2 के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि गोली सीधे सिर में घुस गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पता लगाया जा रहा है कि बच्चा रिवॉल्वर के साथ खेल रहा था या सुसाइड की कोशिश थी। ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed