फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें देख चौंके ज्योतिषि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के विख्यात ज्योतिषि के फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें टैग हुई हैं। ये जानकारी आस्ट्रेलिया से आई कॉल से मिली। अश्लील तस्वीरें तीन फर्जी मेल आईडी से टैग की गई हैं।
खबर मिलते ही ज्योतिषि मदन गुप्ता सपाटू ने उन तस्वीरों को डिलिट करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
ज्योतिष मदन गुप्ता ने बताया कि जिस आईडी से तस्वीरें टैग हुई हैं, उनके नाम मनीषा गुप्ता, अनु गिल और मीरा चौहान है। हालांकि उसके बारे में कोई जानकारी होने से मना किया है।
उन्होंने तीनों को ब्लाक करने की कोशिश की, लेकिन, उन तीनों आरोपियों का अकाउंट ब्लाक भी नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्होंने फेसबुक स्टेटस पर जुडे़ लोगों से माफी संदेश लिखा।
फेसबुक पर 4553 फ्रेंड
ज्योतिष मदन गुप्ता सपाटू ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले यह फेसबुक अकाउंट बनाया था। अभी उनके फेसबुक पर 4553 फ्रेंड जुड़े हुए हैं।
उन्होंने बताया कि फेसबुक से उनके विदेशी क्लाइंट, अधिकारी, परिजन और अन्य लोग जुड़े है। पीड़ित ज्योतिषि मदन ने बताया कि अश्लील तस्वीर वीरवार को टैग हुई है।
इसके बारे में वे सारे सबूत और जानकारी जुटा रहे हैं। शुक्रवार की इसकी लिखित शिकायत आईजी और साइबर सेल विभाग को देंगे।