फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   security agency owner kidnapped in kharar, mohali

सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी, मारा पीटा और उठाकर ले गए

Tue, 19 Jun 2018 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Tue, 19 Jun 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
security agency owner kidnapped in kharar, mohali
युवक का अपहरण - फोटो : demo pic
दिनदहाड़े तीन युवकों ने युवती के साथ मिलकर एक सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया और उसे बोलेरो में अगवा करके ले गए। एक युवक उसकी कार भी ले गया। चारों ने आगे जाकर एक बार फिर सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक मनोज कुमार को पीटा और उसकी कार में रखी 60 हजार की नकदी और अंगूठी छीन ली। मनोज को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर उसके एटीएम कार्ड लेकर मोरिंडा के बाजार में खरीदारी की। इसके बाद आरोपी मनोज कुमार को उसकी कार समेत खरड़ के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मनोज कुमार के बयान पर खरड़ सदर पुलिस ने परमजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह और एक अन्य अज्ञात युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोज कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह गांव चौधरीवाल थाना हिसार हरियाणा हाल वासी गांव शाहीमाजरा स्मार्ट सिक्योरिटी सर्विस के नाम से सिक्योरिटी सर्विस का काम करता है। वह पुरुष और महिलाओं को नौकरी देता है। मनोज कुमार ने बताया कि उसकी एक पुरानी जानकार महिला मनप्रीत कौर उसके पास लड़कों व लड़कियों को नौकरी के लिए भेजती रहती है।
विज्ञापन


मनप्रीत कौर ने 12 जून को मनोज कुमार को फोन कर कहा कि एक लड़की को नौकरी पर रखना है। अगले दिन उसने फिर फोन कर कहा कि जिस लड़की को नौकरी पर रखना है, वह मोहाली बस स्टैंड पर खड़ी है, वह उसे ले जाए। मनोज कुमार अपनी कार से मनप्रीत कौर और उस लड़की को लेकर दफ्तर चला गया। मनप्रीत कौर उक्त युवती परमजीत कौर को छोड़कर वापस चली गई। इंटरव्यू के दौरान युवती परमजीत कौर ने बताया कि वह तलाकशुदा है और माता-पिता के न होने के कारण वह मौसी के पास रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू के बाद परमजीत कौर ने मनोज कुमार को खरड़-मोरिंडा रोड स्थित चंडीगढ़ ढाबे पर छोड़ने को कहा। परमजीत कौर को ढाबे पर छोड़ने के लिए मनोज कुमार गया। इस दौरान दोनों ढाबे पर चाय पीने लग गए। इसी बीच बोलेरो में आए तीन युवकों ने मनोज कुमार को ढाबे से बाहर पार्किंग में बुलाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने उसके मुंह पर मुक्के मारे और दूसरे युवक ने डंडे से पीटा। एक युवक ने उसकी कार की चाबियां छीन ली और उसे बोलेरो में जबरन बैठा लिया। इस दौरान परमजीत कौर भी बोलेरो में सवार हो गई।

युवकों ने मनोज कुमार से मारपीट करते हुए युवक उसे मोरिंडा की ओर ले गए। जहां एक लिंक रोड पर उसे फिर पीटा और उसकी कार में रखे 60 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, एटीएम व क्रेडिट कार्ड छीन लिए। इसके बाद उन्होंने मनोज से एटीएम का पिन नंबर पता कर पैसे निकलवा लिए और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी भी की। इस दौरान इन आरोपियों ने मनोज कुमार को जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात मनोज कुमार जख्मी हालत में घर पहुंचा। उसे घरवालों ने सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया।


जांच अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों की पहचान हो गई है। इनमें से एक युवक गुरप्रीत सिंह निवासी घडुआं, जसपाल सिंह घडुआं और युवती परमजीत कौर निवासी बलदेव नगर मोरिंडा व एक अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed