फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector 43's taxi looted Gun Point in Kaithal

सेक्टर-43 से टैक्सी किराए पर लेकर कैथल में गनप्वाइंट पर लूटी

Sun, 24 Jun 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jun 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Sector 43's taxi looted Gun Point in Kaithal
- फोटो : Demo Photo
सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी से टैक्सी किराए पर लेकर पहले अंबाला और फिर कैथल गए दो लुटेरों ने रास्ते में टैक्सी ड्राइवर से कार, मोबाइल और पैसे लूट लिए। लुटेरों ने ड्राइवर को रिवाल्वर दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी कई बार कुछ ऐसे ही कार लूट के मामले सामने आ चुके हैं। वारदात कैथल के नजदीक ढांड एरिया में होने पर टैक्सी चालक मोहाली के संगतपुरा निवासी बरिंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस में लूट का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बरिंद्र सिंह ने कहा कि 21 जून की रात वह सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और उसे अंबाला के लिए टैक्सी बुक करने को कहा। दोनों ने उसे कहा कि अंबा  ला में उसके दोस्त के पिता को हार्टअटैक आया है और उन्हें वहां सरकारी अस्पताल जाना है। साथ ही उसे 2 हजार रुपये अलग से ले ले। इस पर बरिंद्र दोनों को लेकर अंबाला चला गया। वहां पहुंचकर दोनों सरकारी अस्पताल गए और थोड़ी देर में बाहर आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें किसी और अस्पताल ले गए हैं, उन्हें वहां ले चले। इसके बाद वह किसी को बार-बार फोन कर रास्ता पूछते रहे। ढांड पहुंचने पर उन्होंने ड्राइवर को करनाल चलने को कहा। रात करीब दो बजे चंदलाना के आसपास रजबाहे के पास दोनों ने अचानक कार रुकवाई। कार रुकते ही पिछली सीट पर बैठे युवक ने उस पर रिवाल्वर तान दी, जबकि अगली सीट पर बैठे युवक ने उससे मोबाइल, पर्स छीना। इसके बाद दोनों ने उसे कार से उतार दिया और कार लेकर करनाल की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरिंद्र ने किसी तरह ढांड थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुके थे। बरिंद्र के मुताबिक दोनों लुटेरे हरयाणवी भाषा में बात कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed