{"_id":"571e1b664f1c1bae3da91582","slug":"secretary-of-bjp-women-s-wing-crushed-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने जिला भाजपा महिला विंग की सचिव को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने जिला भाजपा महिला विंग की सचिव को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 26 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला सचिव धर्मावती मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने जिला भाजपा महिला विंग की सचिव धर्मावती मिश्रा को कुचल दिया। महिला नेता की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मावती अपनी एक्टिवा पर किसी काम से जा रही थीं। घटना के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
हादसे में धर्मावती की मौत की खबर सुनते ही भाजपा के कई नेता और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने कहा कि धर्मावती मिश्रा मूल रुप से बिहार के जिला बेतिया की रहने वाली थीं। पिछले कई साल से वह राम नगर इलाके में रह रही थीं। इस समय वह भारतीय जनता पार्टी महिला विंग के सचिव पद पर तैनात थीं। धर्मावती अपने इलाके में काम करने वाली नेता के नाम से पहचानी जाती थीं। उनके पति नंद किशोर मिश्रा एक निजी फैक्टरी में कार्यरत है।
विज्ञापन
सोमवार को धर्मावती अपनी एक्टिवा पर किसी काम से जा रही थी। पवन ढाबे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह एक्टिवा से नीचे गिर गईं और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। राजिंदर सिंह ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।