फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   search about suicide on internet and commit suicide

नेट पर देखा मेरी मौत कैसे होगी और खा लिया जहर

Sun, 15 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली) Updated Sun, 15 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
search about suicide on internet and commit suicide

भविष्यवाणी के झूठ निकलने से ज्यादा खतरनाक होता है, उसका सच हो जाना। इससे अंधविश्वास और मजबूत होता है। इंटरनेट पर मौत का दिन बताने वाली साइट की भविष्यवाणी पर विश्वास कर एक ट्रांसपोर्टर ने उसी तरीके से जान दी, जैसा कि उसमें बताया गया था।  24 अप्रैल को ट्रांसपोर्टर की शादी होने वाली थी।

विज्ञापन


गांव त्रिवेद्वी कैंप निवासी रमन मनोचा (28) डेराबस्सी ट्रक यूनियन में ट्रांसपोर्ट का काम करता था। शनिवार को उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसके दोस्तों के अनुसार रमन ने इंटरनेट पर अपनी मौत के कारणों की फरवरी में जानकारी ली थी और उसने अपने फेसबुक एकाऊंट पर इसका स्टेटस भी डाला था।
विज्ञापन


स्टेटस में उसने भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए लिखा था कि जहर खाने से उसकी मौत होगी। दोस्तों ने इस पोस्ट पर कई कमेंट भी किए थे। दोस्तों ने बताया कि रमन अपने पीछे कोई सुसाइड नोट छोड़ गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि डाक्टरों ने बताया कि रमन ने कोई जहरीली चीज निगली है। जहर क्या था, इसका पता विसरा रिपोर्ट से लगेगा। पिछले वर्ष रमन की बहन चारू की अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में आग में झुलसने से मौत हो गई थी।


ससुराल वालों पर केस भी दर्ज है। रमन ने अपने फेस बुक एकाऊंट पर अपनी बहन की तस्वीरें भेज कर उसको इंसाफ दिलाने की मांग की थी। इस पर उसके जीजा ने एक लड़की के साथ उसकी तस्वीरें पोस्ट कर जल्द ही उसको सलाखों के पीछे भेजने की बात लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed