{"_id":"5b4ca0544f1c1be94b8b5089","slug":"school-bus-driver-has-raped-with-minor-9th-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं की छात्रा के साथ स्कूल बस चालक ने किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
9वीं की छात्रा के साथ स्कूल बस चालक ने किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुराचार के मामले में पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को पीड़ित छात्रा की रिश्तेदार महिला के बयान दिया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भांजी उसके पास रहती है। वह एक गांव के पास एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 14 जुलाई को उसकी भांजी रात करीब 9 बजे अचानक गायब हो गई और पूरी रात ढूंढने के बाद अगले दिन रेलवे स्टेशन घनौली के नजदीक मिली।
विज्ञापन
वह वहां परिवार को देखकर रोने लग गई। उसने बताया है कि जिस स्कूल बस से वह रोज स्कूल जाती है, उसी बस के चालक ने उसे रात को फोन कर पानी वाली टंकी के पास बुलाया। न आने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पीड़िता की रिश्तेदार ने बताया कि उसकी भांजी डरती हुई उसके पास गई और वहां से ड्राइवर ने उसे अगवा कर लिया और पूरी रात दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह रेलवे स्टेशन घनौली के पास छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी मामी को बताया कि इससे पहले 25 जून को भी स्कूल बस चालक उसे अपनी बाइक पर बिठाकर उसे ले गया और स्कूल के पीछे स्थित झाड़ियों में उसके साथ दुराचार किया। आरोपी उसे आठवीं कक्षा से ही परेशान कर रहा है। पुलिस चौकी घनौली के इंचार्ज जसमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन