सरपंच का ये हाल: पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो किया ये काम, जानें पूरी वजह
डीएसपी बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई। हड्डा रोडी की जमीन केंद्र सरकार की है। इस पर लंबे समय से निरंजन व उसके रिश्तेदार काबिज हैं। इस जमीन को लेकर पंचायत ने अदालत में केस दायर कर रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर जिले के नूरपुर गांव में हड्डा जोड़ी की जमीन को लेकर हंगामा हो गया। जमीन पर काबिज निरंजन ने अपने साथियों के साथ सरपंच राणा को पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हुआ तो घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन व पुलिस को जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि घटना पांच दिन पुरानी है और इस घटना में दोनों पक्षों का राजीनामा भी हो चुका है। हालांकि वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। इसमें सरपंच को पेड़ से बांधा गया था। कब्जाधारी निरंजन सिंह ने अपने भाई, भतीजों के साथ मिलकर मौजूदा सरपंच के साथ गाली-गलौज भी की।
डीएसपी बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई। इलाके के लोगों का कहना कि हड्डा रोडी की जमीन केंद्र सरकार की है। इस पर लंबे समय से निरंजन व उसके रिश्तेदार काबिज हैं। इस जमीन को लेकर पंचायत ने अदालत में केस दायर कर रखा है। इस मामले में पैरवी सरपंच कर रहे थे। वहां मौके पर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसके बाद निरंजन उसके रिश्तेदारों ने सरपंच राणा को पेड़ से बांधकर पीटा लेकिन उसी दिन शाम को मामले का राजीनामा हो गया था।